• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार में फंसे थे ED अधिकारी आलोक रंजन, अब रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Writer D by Writer D
21/08/2024
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ED Raid

ED Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में तैनात एक अधिकारी आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) ने मंगलवार शाम को आत्महत्या कर ली। आलोक कुमार रंजन का शव साहिबाबाद में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी मिलने के बाद ED के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। आलोक रंजन (Alok Ranjan ) एक कथित भ्रष्टाचार मामले में ED और CBI की जांच के दायरे में थे। जांच में नाम आने के बाद से ही वह काफी परेशान चल रहे थे।

सात अगस्त को ED के एक सहायक निदेशक संदीप सिंह को 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने गिरफ्तार किया था। CBI से मुंबई के एक ज्वेलर ने शिकायत कर बताया था कि कुछ महीने पहले उसके यहां ED की रेड पड़ी थी। इस रेड के बाद ED ने उसके बेटे से पूछताछ की थी। चूंकि ED बेटे को गिरफ्तार कर सकती थी तो सहायक निदेशक संदीप सिंह नेबेटे को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 50 लाख रुपए की मांग की थी।

ज्वेलर से मांगी रिश्वत और फंस गए ED अधिकारी

ज्वेलर अपने बेटे को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पैसे देने को भी तैयार हो गया, लेकिन उसने इसकी शिकायत CBI से भी कर दी। इसी महीने सात अगस्त को सहायक निदेशक संदीप सिंह को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते दिल्ली के लाजपत नगर से CBI ने गिरफ्तार कर लिया। CBI ने संदीप सिंह के ऊपर FIR भी दर्ज कर ली। CBI ने बताया कि मुंबई में ज्वेलर के यहां जब ED ने रेड की थी, तब संदीप सिंह उस टीम का हिस्सा था।

जांच में आया आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) का नाम

इसके बाद CBI ने जब घूस लेने को लेकर संदीप सिंह से पूछताछ शुरू की तो आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) का नाम भी सामने आया। CBI ने अपनी FIR में आलोक रंजन के नाम का भी जिक्र किया। CBI की FIR में अपना नाम देख आलोक रंजन काफी परेशान रहने लगे। इसी बीच ED ने भी मामले में कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पहले तो ED ने सहायक निदेशक संदीप शर्मा को सस्पेंड कर दिया, फिर CBI की FIR पर ही मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया।

गिरफ्तारी के डर से किया सुसाइड!

जानकारी के अनुसार, ED के सहायक निदेशक संदीप सिंह के साथ अपना नाम CBI की FIR में देख आलोक कुमार रंजन (Alok Ranjan ) सदमे में थे। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज हो गया था। संदीप सिंह की तरफ उन पर भी निलंबन की तलवार लटक रही थी। इसीलिए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अपने ऊपर कार्रवाई के डर से उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी होगी। हालांकि, अभी इस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Tags: Alok Ranjancrime newsdelhi newsEDNational news
Previous Post

हुड्डा साहब से 5 सवाल पूछे लेकिन उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया: सीएम नायब

Next Post

धन से जुड़ी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, बस करें ये छोटा सा उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Next Post
salt

धन से जुड़ी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, बस करें ये छोटा सा उपाय

यह भी पढ़ें

loot

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिनदहाड़े बाइक सवार दंपत्ति से बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात

09/05/2021
Dearness Allowances

होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, इतने प्रतिशत डीए में बढ़ोत्तरी

11/03/2024

भाजपा ने अपराधियों की जात को गद्दी से रद्दी बनाकर रखा : सिद्धार्थ नाथ

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version