• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खनन माफिया हाजी इकबाल पर ईडी का बड़ा एक्शन, जब्त की 4440 करोड़ की ग्लोकल यूनिवर्सिटी

Writer D by Writer D
15/06/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। दुबई में छिपे यूपी के  खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (Haji Iqbal) पर ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने  सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी (Glocal University of Saharanpur)  की 4440 करोड़ रुपये मूल्य की 121 एकड़ भूमि और भवनों को अस्थाई तौर पर जब्त कर लिया है। ये संपत्तियां अब्दुल वाहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर पंजीकृत हैं। इस ट्रस्ट का प्रबंधन, नियंत्रण और संचालन पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (Haji Iqbal)  और उनके परिवार द्वारा किया जाता है।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के प्रावधानों के तहत अवैध खनन मामले में की गई है। ईडी (ED) ने सहारनपुर जिले में अवैध खनन और पट्टाधारकों के लाइसेंस के अवैध नवीनीकरण के मामले में सीबीआई (CBI) दिल्ली द्वारा भ्रष्टाचार समेत विभिन्न दर्ज की गई एफआईआर (FIR)के आधार पर यह दर्ज कर जांच शुरू की थी। खनन पट्टों के अवैध नवीनीकरण से संबंधित मामले में सीबीआई (CBI) ने महमूद अली, दिलशाद, मोहम्मद इनाम, महबूब आलम (मृत्यु हो चुकी है), नसीम अहमद, अमित जैन, विकास अग्रवाल, मोहम्मद वाजिद मुकेश जैन और पुनीत जैन समेत कुछ सरकारी अधिकारियों और अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया था।

ईडी (ED) की जांच से पता चला कि सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन मो. इकबाल ग्रुप के पास था। इकबाल ग्रुप की ये फर्में सहारनपुर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं। आईटीआर (ITR) में दिखाई गई कम कमाई के बावजूद किसी व्यापारिक रिश्ते के इन फर्मों और समूह की कंपनियों के बीच करोड़ों का लेन-देन पाया गया। इसके साथ ही बड़ी धनराशि असुरक्षित ऋण और दान के रूप में कई फर्जी संस्थाओं और फर्जी लेनदेन के माध्यम से अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट सहारनपुर (Educational and Charitable Trust Saharanpur) के बैंक खाते में भेज दी गई।

दुबई में छिपा है पूर्व एमएलसी इकबाल (Haji Iqbal) 

जांच में पता चला कि अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी मो. इकबाल (Haji Iqbal)  के परिवार के सदस्य हैं, जिसमें इकबाल खुद भी शामिल हैं। ट्रस्ट के फंड का उपयोग बाद में सहारनपुर में जमीन खरीदने और ग्लोकल यूनिवर्सिटी के लिए भवन के निर्माण में किया गया। अवैध खनन से कमाई गई लगभग 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इस्तेमाल का जमीनें खरीदने और यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग बनाने में किया गया। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 4439 करोड़ है। मो. इकबाल (Haji Iqbal) फिलहाल फरार है। माना जा रहा है कि वह दुबई में छिपा है। उनके चार बेटे और भाई वर्तमान में जेल में बंद हैं। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Tags: crime newshaji iqbalSaharanpur newsup news
Previous Post

रियासी आतंकी हमले में बाल-बाल बचा ये एक्टर, कहा- इस डर से…

Next Post

‘हैलो फ्रॉम द Melodi…,’ जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Next Post
Georgia Meloni-PM Modi

'हैलो फ्रॉम द Melodi...,' जॉर्जिया मेलोनी का पीएम मोदी के साथ वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

sidhhartha pathani

पटना पुलिस की पूछताछ के दर से सिद्धार्थ पिठानी हुए रवाना, आए संदेह के घेरे में

06/08/2020
Hina Khan wearing Papa's T-shirt came live, said she is taking care herself

हिना खान पापा की टीशर्ट पहन आई लाइव, कहा खुद को संभाल रही

13/05/2021
योशिहिदे सूगा

जलवायु परिवर्तन रोकने का प्रयास करेंगे जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version