• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में हुई समीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला

Writer D by Writer D
10/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Amrit Abhijat

Amrit Abhijat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्थानीय निकाय निदेशालय के विशाखा ऑडिटोरियम में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) की अध्यक्षता में समीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एडीएम/स्थानीय निकायों के ओसी मौजूद रहे। समीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने नगर विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन नगरीय (एसबीएम-अर्बन) और इससे जुड़े अन्य अभियानों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की समीक्षा के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) पहल और खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्रोटोकॉल्स में एसडीएम की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है इसपर भी प्रकाश डाला गया। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने कहा कि इन कार्यक्रमों के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी की अवश्यकता है।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी (एसबीएम-यू) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए एमआरएफ, कम्पोस्ट पिट्स, ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) संयंत्र, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय (पीटी/सीटी) और प्रयुक्त जल प्रबंधन जैसे मुख्य क्षेत्रों पर चर्चा करते हुए धन के उपयोग की भी जानकारी उपस्थित एसडीएम और ओसी को दी।

प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat) ने एसबीएम से संबंधित चर्चाओं के अलावा, एडीएम को राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिसमें मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, आकांक्षी नगर योजना, नमस्ते योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पार्क एडॉप्शन नीति, कान्हा गौशाला, अंत्येष्टि स्थल, और उपवन योजना, वंदन योजना, मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना शामिल हैं।

नगर निगम के अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप

श्री अभिजात (Amrit Abhijat) ने शहरी विकास विभाग के लिए एक विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया, जिसमें भविष्य की दिशा और लक्ष्यों का उल्लेख किया गया। इसके बाद, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने प्रशासनिक मुद्दों और जिले स्तर पर शहरी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला परियोजना प्रबंधकों (डीपीएम) और जिला समन्वय अधिकारियों (डीसीओ) की भूमिकाओं पर चर्चा की।

इस कार्यशाला में प्रमुख अधिकारियों में सचिव,नगर विकास विभाग, श्री अजय शुक्ला, अपर निदेशक स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, श्रीमती ऋतु सुहास, विशेष सचिव,नगर विकास विभाग, श्री अरुण प्रकाश, श्री एम.बी. सिंह, विशेष सचिव,नगर विकास विभाग भी उपस्थित थे।

Tags: amrit abhijatLucknow Newsup news
Previous Post

नगर निगम के अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंताओं पर लापरवाही का आरोप

Next Post

आसाराम की जेल में बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Asaram Bapu

आसाराम की जेल में बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

यह भी पढ़ें

दिगांगना सूर्यवंशी

‘डिप्रेशन’ के ऊपर बनाई शॉर्ट फिल्म इंस्टाग्राम पर साझा किया दिगांगना ने यह पोस्ट  

04/08/2020
Flipkart

Flipkart पर शॉपिंग हुई महंगा, अब इस ऑप्शन पर करना होगा अतिरिक्त भुगतान

30/10/2022
CM Dhami reached among the disaster-affected families

इगास पर्व पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री

01/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version