• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रैपिडो ड्राइवर के बैंक एकाउंट में 331 करोड़, राजनेता की ‘ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग’ पर उड़ाए एक करोड़

Writer D by Writer D
29/11/2025
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ED Raid

ED Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में आठ महीनों के भीतर 331 करोड़ रुपए से अधिक राशि एक बैंक खाते में जमा होने के पीछे की जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम बाइक-टैक्सी चालक के दरवाजे पर पहुंची। यह चालक एक मशहूर कैब सेवा प्रदाता कंपनी के साथ काम करता था।

जांचकर्ताओं ने बिना समय गंवाए यह पता लगाया कि यह अवैध राशि ठिकाने लगाने के लिए एक म्यूल खाते के इस्तेमाल का मामला है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी वनएक्सबेट ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच करते हुए रैपिडो (Rapido) चालक तक पहुंचा। इस घटनाक्रम पर रैपिडो की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

ड्राइवर के बैंक खाते में करोड़ों रुपए जमा

अधिकारियों के अनुसार, चालक के बैंक खाते में 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच कुल 331.36 करोड़ रुपए जमा हुए। संघीय एजेंसी ने चालक के बैंक रिकॉर्ड में दिए गए पते पर छापा मारा। जांच में पता चला कि चालक दिल्ली के एक साधारण इलाके में दो कमरों वाली झुग्गी में रहता है और जीविका के लिए दिनभर मोटरसाइकिल चलाता है।

ड्राइवर भी परेशान

वहीं जब ईडी ने बाइक ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया तो वो दंग रह गया कि उसके नाम से करोड़ों का लेन-देन हुआ है। उसने साफ कहा कि उसका शादी से कोई लेना-देना नहीं, वो ना दूल्हा-दुल्हन को जानता है और ना ही उसे पता है कि उसके अकाउंट में इतने पैसे कैसे आए और गए। अब ईडी को शक है कि ड्राइवर की KYC डिटेल्स या तो चोरी की गई या किसी रैकेट ने उसे झांसा देकर हासिल की और उसके नाम पर एक ऐसा बैंक अकाउंट ऑपरेट किया गया जो बिल्कुल फर्जी था।

उदयपुर में VIP शादी की फंडिंग

ईडी का ध्यान इस बात पर भी गया कि जमा राशि में से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम राजस्थान के उदयपुर के एक होटल में आयोजित भव्य शादी समारोह के खर्चों के लिए इस्तेमाल की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह शादी गुजरात के एक युवा नेता से जुड़ी है, जिन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

शादी से जुड़े खर्च को छुपाने की कोशिश

जांच में ये भी सामने आया कि शादी से जुड़े खर्च को छुपाने के लिए कई तरीके अपनाए गए। आदित्य जुला ने अपने ट्रैवल एजेंट को करीब 18 लाख कैश दिए थे। वहीं, शादी की बुकिंग एडजस्ट करने के लिए 17 अलग-अलग पैन नंबर इस्तेमाल किए गए। इतने पैन नंबर का इस्तेमाल साफ इशारा करता है कि खर्च को ट्रैक होने से बचाने के लिए एक सोचा-समझा नेटवर्क काम कर रहा था।

ED को इस पूरे सेटअप में बेटिंग नेटवर्क का भी लिंक मिला है, यानी बेटिंग ऐप से आया अवैध पैसा फर्जी अकाउंट में डाला गया और फिर कई रूट्स से घुमाकर खर्च किया गया ताकि असली स्रोत छुपा रहे।

बड़े नेटवर्क की आशंका

ED को शक है कि ये शादी सिर्फ एक केस नहीं बल्कि उसी बड़े नेटवर्क की झलक है जो हाई-प्रोफाइल इवेंट्स, लग्जरी फंक्शन्स और बड़े भुगतान को कवर बनाकर अवैध पैसों को साफ दिखाने का नया तरीका इस्तेमाल कर रहा है।।म्यूल (फेक) अकाउंट्स का इस्तेमाल पहले तक छोटे फ्रॉड्स में देखा जाता था… लेकिन अब जांच में पता चल रहा है कि बड़े आयोजनों की फंडिंग भी इन्हीं फर्जी अकाउंट्स से की जा रही है।।

ED ने आम लोगों को सलाह दी है कि कभी भी अपने बैंक अकाउंट, ATM कार्ड, KYC डॉक्यूमेंट या PAN जैसी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या संस्था को न दें। कई बार मामूली सी लापरवाही लोगों को करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में फंसा देती है।

Tags: EDrapido
Previous Post

बढते ऋण धोखाधड़ी मामलों पर डीएम सख्त, हरहाल में होगी कार्यवाही

Next Post

दो दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
Next Post
fever

दो दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की बुखार से मौत, गांव में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

green color

सावन में ग्रीन के अलग-अलग शेड्स से वार्डरोब को करे अपडेट, यहां से ले आइडिया

10/07/2025

इस दिन न तोड़े तुलसी का पत्ता, ऐसे व्यक्ति ने की पूजा तो होगी निष्फल

26/11/2021

शराब से हो रही मौतों पर सीएम योगी सख्त, कहा- अधिकारी होंगे जिम्मेदार

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version