• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में आठ की मौत, सीएम योगी जताया शोक

Writer D by Writer D
03/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
collision

collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में मैनपुरी-बदायूं हाईवे (Mainpuri-Badayun highway)  पर मंगलवार को बोलेरो एवं ऑटो की भिड़ंत (Collision) हो गयी। इस हादसे में महिला, बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर मौत (Killed) हुई है। 11 घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर जिला प्रशासन मुस्तैदी बनाए हुए हैं।

बोलेरो कार और ऑटो की भिड़ंत (Collision)

बदायूं-मैनपुरी हाईवे पर पटियाली क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर के निकट मंगलवार को हुए बोलेरो कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार श्रद्धालु भोले बाबा के सत्संग में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। सभी लोग पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

इनकी हुई मौत

मार्ग दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त पुलिस की काफी देर बाद कर सकी है। मृतकों में जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम घसिया चिलौली निवासी नंदकिशोर शर्मा की पत्नी रूपरानी (50), विमेलश का पुत्र गोपी (09), सुनीता शर्मा (38),नीरज देवी (48), मंजू शर्मा (45),मीना देवी (45),आटो चालक सरनाम सिंह और औरैया जिले के विधूना निवासी सात वर्षीय आरोही है।

11 लोग हुए घायल

हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र निवासी धीरेंद्र ठाकुर पुत्र जसवंत, थाना कमालगंज के ग्राम नसरतपुर निवासी अमित पुत्र रामदास, ग्राम घसिया चिरौली निवासी सुषमा पत्नी मंजीत, आराध्या पुत्री मंजीत उम्र 4 वर्ष, आस्था पुत्री मंजीत उम्र 4 माह, दीपिका पत्नी अमित, मंजीत पुत्र सुरजीत, सुरजीत पुत्र राजबहादुर, श्रीदेवी पत्नी सुरजीत, कमलेश पत्नी राजीव शर्मा इनके अलावा एक महिला भी घायल है। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कारों की भिड़ंत में तीन की मौत

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने संयुक्त रूप से बताया है कि श्रद्धालु पटियाली स्थित भोले बाबा के सत्संग से वापस अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। फिलहाल सभी घायलों को बेहत उपचार मुहैया कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को पहुंचा दी गई है। सभी परिवार आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बस्ती जनपद में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद बस्ती में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

गुजरात में दो ट्रकों की भिड़ंत,एक ही परिवार के 10 लोगों की हुई मौत

Tags: accident newsAshokpur HighwayCommunity Health CenterkasganjKayamganjKotwali Patialiroad accidentup news
Previous Post

‘वर्ल्ड अस्थमा डे’ पर जाने कौन से योगासन है फायदेमंद

Next Post

ताजनगरी में संत परमहंस आचार्य गिरफ्तार, अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
Next Post
Sant Paramhans Acharya

ताजनगरी में संत परमहंस आचार्य गिरफ्तार, अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस

यह भी पढ़ें

CM Yogi reached Ayodhya on a one-day visit

ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

18/11/2025
amazon academy

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न इंडिया ने शुरू की ‘अमेज़न अकादमी’

13/01/2021
Fuel Tanker Explosion

गैसोलीन टैंकर में हुआ भीषण विस्फोट, 94 लोगों की मौत

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version