• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी ‘बम’, खैबर पख्तूनख्वा धमाके में 8 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
17/04/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Gas Pipeline Blast

Gas Pipeline Blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर में गैस पाइप लाइन में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। धमाके की चपेट में आए अन्य पांच की हालत गंभीर है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। यह सभी हत्तार इंडस्ट्रियल एस्टेट में गैस पाइपलाइन में लगी आग में फंस गए थे। आग बुझाने के लिए आसपास से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हरिपुर के उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) वसीम अहमद ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा गुरुवार को हुआ। आग में फंसे छह लोगों को बचा लिया गया। मृतकों में तीन बच्चे, दो लड़कियां, दो बुज़ुर्ग महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सात-आठ घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया और बचाव अभियान पूरा हो चुका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्तार इंडस्ट्रियल एस्टेट में कॉलोनी मोड़ के पास कोट नजीबुल्लाह में एक गैस पाइप लाइन में अचानक आग भड़क उठी। इससे पास की एक फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी के कर्मचारी तो किसी तरह बचकर निकल गए, लेकिन पास के रिहायशी इलाके में कई लोग फंस गए। रेस्क्यू 1122 के एक प्रवक्ता ने बताया कि बचाव और दमकल की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए मनसेहरा, एबटाबाद, मरदान और स्वाबी से सात अतिरिक्त दमकल वाहन और दमकलकर्मी बुलाए गए। इस घटना के बाद हजारा डिवीजन में गैस की सप्लाई रोक दी गई।

प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया करा रही है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस संबंध में हरिपुर के जिला पुलिस अधीक्षक शफीउल्लाह गंडापुर ने बताया कि पांच शवों को कोट नजीबुल्लाह अस्पताल और तीन को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर है।

Tags: Energy Crisis PakistanGas Leak AccidentInfrastructure Failure Pakistaninternational NewsKPK PoliceTragedy in KPK
Previous Post

अक्षय तृतीया से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

Next Post

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Columbia Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

11/08/2026
Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Next Post
CM Yogi

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों के लिए होगा लकी

28/03/2024
Narendra Modi

इस स्वतन्त्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कही यह 10 बातें

15/08/2020
Flights

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

11/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version