• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर में हिंसक भिडंत में अब तक आठ की मौत, कई घायल

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Kheri violence

Lakhimpur violence case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज किसानों के साथ हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। किसान संगठन ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि एक किसान की गोली मारकर हत्या की गई है।

किसान संगठन के तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, ”केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का काफ़िला, कथित तौर पर उनके बेटे, चाचा और अन्य गुंडों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों को कुचल दिया। एक की हत्या कर दी। इस घटना में कम से कम तीन किसान शहीद हो गए, और लगभग दस अन्य घायल हो गए।” आगे कहा गया है कि एसकेएम मांग करता है कि गृह राज्य मंत्री और उनके लोगों पर तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया जाए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि, ” उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर एक क्रूर और अमानवीय हमले में भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, उनके बेटे, उनके चाचा और अन्य गुंडों से जुड़े वाहनों का काफ़िला कई प्रदर्शनकारियों को कुचल गया।

किसानों की मौत से हिंसा भड़की, गोरखपुर से वापस लौटे सीएम योगी

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष (मोनू) मिश्रा ने एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना में कम से कम दो अन्य किसानों की भी मौत हो गई (एक मौके पर और दूसरा अस्पताल में) और करीब दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।”

सगंठन की तरफ से कहा गया है कि खबर है तराई किसान संगठन के नेता और एसकेएम नेता तजिंदर सिंह विर्क भी घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस क्रूर हमले के बाद किसानों को जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाया भी गया और भाजपा नेता के वाहनों को तोड़ दिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार अजय मिश्रा की तरफ से शामिल सभी लोगों के खिलाफ हत्या के आरोपों के साथ तुरंत मामला दर्ज करें। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा SKM ने ये भी दावा कर दिया है कि आज के बवाल में कुल चार किसानों ने अपनी जान गंवाई है।

एसकेएम ने उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं को राज्य के किसानों को ललकारने से रोकने की भी चेतावनी दी है। एक आपात बैठक के बाद, एसकेएम द्वारा अपनी अगली कार्रवाई की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। इस बीच एसकेएम के कई नेता अलग-अलग जगहों से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags: farm lawsKeshav Prasad MauryaKisan andolanLakhimpur Kheri Hindi SamacharLakhimpur Kheri News in HindiLatest Lakhimpur Kheri News in HindiRakesh TikaitUnion minister ajay mishra teni
Previous Post

अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त, गरीबों की नहीं हो रही सुनवाई

Next Post

लखीमपुर हिंसा: तनाव के चलते प्रशासन ने बंद की इंटरनेट सेवाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: तनाव के चलते प्रशासन ने बंद की इंटरनेट सेवाएं

यह भी पढ़ें

Steve Waugh

स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन ने 21 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से ब्रेक

06/12/2020
land for job scam

Land for Job Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, पूर्व रेलमंत्री समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया समन

25/02/2025
Terrorist Pannu

‘अयोध्या की बुनियाद हिला देंगे…’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

11/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version