• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board Paper Leak मामले में आठ और गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक (UP Board Paper Leak)  होने के मामले में कथित मास्टरमाइंड समेत आठ और लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को होगी। शुक्रवार को आठ और लोगों के पकड़े जाने के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए जा चुके लोगों की संख्या 34 हो गई है।

पुलिस का दावा है कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों में घटना का मास्टरमाइंड भी शामिल है, जिसे बलिया की नगरा पुलिस से तीन अन्य लोगों के साथ दबोचा था, जबकि चार अन्य आरोपियों को सिकंदरपुर पुलिस ने पकड़ा था।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायण वैश्य ने बताया,  नगरा पुलिस की एक टीम ने मुलायम चौहान को गिरफ्तार किया है, जिसे अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। सात अन्य संदिग्ध भी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

वैश्य के मुताबिक, मामले की जांच कर रही पुलिस टीमों ने पहले बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ब्रजेश कुमार मिश्रा और तीन पत्रकारों सहित कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि डीआईओएस और गिरफ्तार पत्रकारों में से एक अजीत ओझा को बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वैश्य के अनुसार, पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बाकी 24 आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बलिया सिटी कोतवाली, नगरा और सिकंदरपुर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।  वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा था कि बलिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बुधवार सुबह सूचना मिली कि दूसरी पाली का प्रश्नपत्र लीक हो गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को मामले की जांच का आदेश दिया था।

Tags: ballia newscrime newsup board paper leak
Previous Post

जल संस्थन जीएम के आवास पर सीबीआई छापा

Next Post

लुटेरों ने की महिला की गला रेतकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
murder

लुटेरों ने की महिला की गला रेतकर हत्या

यह भी पढ़ें

Dead Body

हाईस्कूल की छात्रा की मौत, प्रिंसिपल की इस हरकत से थी आहत

06/08/2021
cm yogi

लखनपुरी के घाट पर होने वाली छठ पूजा में शामिल होंगे सीएम योगी

30/10/2022
pink lips

सर्दियों में भी होंठ रहेंगे खूबसूरत, लगाएं होममेड लिप स्क्रब

04/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version