• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में आठ की मौत, पांच घायल

Writer D by Writer D
23/08/2025
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Patna Road Accident

Patna Road AccidentPatna Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे पर यात्रियों से भरी ऑटो और एक अज्ञात वाहन की सीधी टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

गंगा स्नान के लिए निकले थे यात्री

जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के रेरा मलामा गांव निवासी कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर पटना गंगा स्नान करने जा रहे थे। जब ऑटो अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

ट्रक चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दनियावां थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और इसके लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Tags: accidentbihar newsNational newspatna news
Previous Post

एक लाख का कुख्यात इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, धड़ से अलग कर देता था सिर

Next Post

अब थराली में मची तबाही: आधी रात फटा बादल, मलबे में दबे कई घर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
Cloudburst

अब थराली में मची तबाही: आधी रात फटा बादल, मलबे में दबे कई घर

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी की गला दबाकर की हत्या, कोतवाली जाकर खुद दी घटना की सूचना

08/09/2021
hartalika teej

वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए करें हरितालिका तीज पर ये आसान उपाय

19/08/2020

आनंद गिरि से 7 घंटे तक हुई पूछताछ, आश्रम में लगे CCTV फुटेज खंगालेगी CBI

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version