• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से जान गंवाने वाले आठ लोगों का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
corona in maharashtra

corona in maharashtra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक अस्थायी शवदाह गृह में जगह की कमी के चलते ऐसा किया गया।

उन्होंने कहा कि क्योंकि अंबाजोगई नगर के शवदाहगृहों में संबंधित लोगों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था, इसलिए स्थानीय अधिकारियों को अंत्येष्टि के लिए दूसरी जगह ढूंढ़नी पड़ी जहां जगह कम थी।

अंबाजोगई नगर परिषद के प्रमुख अशोक साबले ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वर्तमान में हमारे पास जो शवदाहगृह है, वहां संबंधित मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, इसलिए हमें नगर से दो किलोमीटर दूर मांडवा मार्ग पर एक अन्य स्थान ढूंढ़ना पड़ा।’’ उन्होंने कहा कि इस नए अस्थायी अंत्येष्टि गृह में जगह की कमी है।

महाराष्ट्र : कोरोना की मार से मरीज हो या मृत, बेड से लेकर चिता साझा करने को मजबूर, देखें फोटो

अधिकारी ने बताया, ‘‘इसलिए, मंगलवार को हमने एक बड़ी चिता बनाई और इस पर आठ शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह बड़ी चिता थी और शवों को एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी पर रखा गया था।’’ उन्होंने कहा कि चूंकि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके चलते मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, इसलिए अस्थायी शवदाह गृह को विस्तारित करने तथा मानसून शुरू होने से पहले इसे वाटरप्रूफ बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है।

बीड जिले में मंगलवार को संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए जहां महामारी के अब तक सामने आए मामलों की कुल संख्या 28,491 हो गई है। जिले में कोविड-19 से अब तक 672 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: corona blast in maharashtracorona cases increases in maharashtracorona death in maharashtraCorona in Maharashtracorona pandemicMaharashtra Newssecond phase of corona in maharashtra
Previous Post

देशमुख ने मांगे थे दो करोड़, शरद पवार का दिया था हवाला : वाजे

Next Post

एग्जाम का मतलब है खुद को कसना और तैयार करना : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
pariksha par charcha

एग्जाम का मतलब है खुद को कसना और तैयार करना : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Draupadi Murmu installed the 'Shri Ram Yantra' in the Ram Temple.

अयोध्या में रचा गया नया इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम मंदिर में स्थापित किया ‘श्रीराम यंत्र’

19/03/2026
किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार में राजनीति तेज

किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार में राजनीति हुई तेज, पप्पू यादव उपवास पर बैठे

29/01/2021
बेटी को जिंदा जलाया

सुलतानपुर : पत्रकार की बेटी को जिंदा जला कर हत्या के आरोप में दो को जेल

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version