• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
warning of conversion

warning of conversion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगरा के कासगंज जिले में एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह धर्म परिवर्तन करने की बात कह रहा है। मंगलवार को यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।

डीएम और एसपी ने मामले की जांच कर एसडीएम और सीओ से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। धर्म परिवर्तन की चेतावनी देने वाला बुजुर्ग एक मुकदमे का आरोपी है, कार्रवाई से बचने के लिए उसने ऐसा वीडियो शेयर किया है।

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया। इसमें एक बुजुर्ग अपना नाम केसरी बता रहा है और कह रहा है कि वह दबंगों से परेशान है। इसलिए धर्म परिवर्तन करना चाहता है। वीडियो वायरल होने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने जांच कराई तो मामला कुछ और सामने आया।

ड्राइवर की हत्या कर लूट को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार, 115 लीटर शराब बरामद

एसडीएम ललित कुमार और सीओ आरके तिवारी ने मामले की जांच की। जिसमें सामने आया कि वीडियो में जो बुजुर्ग धर्म परिवर्तन की बात कह रहा है वह अमानत में खयानत का आरोपी है और उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है और वह फरार चल रहा है। उसने मुकदमे से बचने के लिए ऐसा वीडियो बनाकर शेयर किया है।

एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले बुजुर्ग का नाम केसरी है। वह गांव दिहारी के रहने वाला है। उसके खिलाफ गांव के ही हरेंद्र ने 10 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। केसरी ने हरेंद्र से जमीन का सौदा साढ़े नौ लाख रुपये में किया था। जिसमें से साढ़े छह लाख रुपये केसरी ने हरेंद्र से ले लिए थे। फिर न रुपये वापस किए और न जमीन का बैनामा कराया।

अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी जोरदार टक्कर, प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल

धार्मिक उन्माद के मामले में कार्रवाई के निर्देश

जब यह मामला डीएम सीपी सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और जांच रिपोर्ट मिल जाने के बाद पूरा अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने इस वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ धार्मिक उन्माद के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि इस तरह का वीडियो वायरल करना अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में जांच कराई गई। अमानत में खयानत के मुकदमे की कार्रवाई से बचने के लिए यह मनगढ़ंत वीडियो वायरल किया गया है। वायरल करने वाले पर कार्रवाई होगी।

Tags: agra newscrime newsup newsviral video
Previous Post

बेखौफ बदमाशों ने कोरियर कंपनी कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूटे

Next Post

सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार पर चाकू से किया हमला, महिला की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
Next Post

सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार पर चाकू से किया हमला, महिला की मौत

यह भी पढ़ें

AK Sharma

युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानेः एके शर्मा

15/08/2023
CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

दरोगा की हत्या पर CM योगी ने जताया दुःख, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान

24/03/2021
Himani Narwal

कांग्रेस नेता की निर्मम हत्या से सनसनी, इस हाल में मिली थी हिमानी की लाश

02/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version