• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा तगड़ा ‘करंट, UPPCL ने बढ़ाया सरचार्ज

Writer D by Writer D
22/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumer) को इस महीने बड़ा झटका लगने वाला है। पिछले 5 साल में पहली बार राज्य में बिजली के बिलों (Electricity Bills) में बढ़ोतरी की गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने गुपचुप तरीके से बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर दी है। फ्यूल सरचार्ज के एवज में बिजली कंपनियों ने 1.24 फीसदी बिजली महंगी कर दी है। इसके चलते अप्रैल महीने में बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस महीने यानी अप्रैल से बिजली के बिलों पर 1.24 फीसदी फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने ज्यादा फ्यूल सरचार्ज चुकाना पड़ेगा। महंगी बिजली के चलते उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। वहीं इससे बिजली कंपनियों को करीब 78.99 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

UPPCL पर उपभोक्ताओं का 33122 करोड़ रुपए बकाया

हालांकि, सरचार्ज लागू होने से बिजली (Electricity) का बिल डीजल या पेट्रोल की तर्ज पर हर महीने घटता-बढ़ता रहेगा। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष के टैरिफ निर्धारण की चल रही प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मौजूदा बिजली दरों में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। बिजली उपभोक्ता परिषद ने बिजली बिल में बढ़ोतरी का विरोध किया है। विद्युत उपभोक्ता परिषद का कहना है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) पर उपभोक्ताओं का 33122 करोड़ रुपए बकाया है। उपभोक्ताओं का पैसा चुकाए बिना यूपीपीसीएल ने बिजली बिल में बढ़ोतरी क्यों की?

विद्युत उपभोक्ता परिषद करेगा विरोध- अवधेश वर्मा

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद (UPRVUP) के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसके खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बहुवर्षीय टैरिफ वितरण विनियम-2025 में संशोधन के बाद अब यूपीपीसीएल हर महीने अपने स्तर पर फ्यूल सरचार्ज शुल्क बढ़ा और घटा सकेगी।

महेश बाबू को ED ने भेजा समन, इस मामले में किया तलब

उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर करीब 33,122 करोड़ रुपये का सरप्लस है। जनवरी माह के लिए पावर कारपोरेशन को बिजली दरों में 78.99 करोड़ रुपये का सरचार्ज देना पड़ रहा था, जिसे उपभोक्ताओं के पास पहले से मौजूद सरप्लस से समायोजित किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Tags: electricity billsuppcl
Previous Post

महेश बाबू को ED ने भेजा समन, इस मामले में किया तलब

Next Post

‘हटाएं वीडियो…’, ‘शरबत जिहाद’ पर बाबा रामदेव को कोर्ट ने लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
Next Post
Patanjali

'हटाएं वीडियो...', 'शरबत जिहाद' पर बाबा रामदेव को कोर्ट ने लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी के वायनाड सीट से निर्वाचन रद्द करने की याचिका खारिज

02/11/2020
travel

गर्मी की छुट्टियों में घूमने का बना रहे है प्लान, तो ये प्लेस हैं बेस्ट

18/04/2025

कीर्ति कुंज और गहना कोठी के 6 शोरूमों पर IT का छापा, व्यापारियों में हड़कंप

31/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version