• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कनेक्शन काटना बिजली विभाग को 44 साल बाद पड़ा भारी, ऑफिस हो गया सील

Writer D by Writer D
28/08/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Electricity department's office was sealed

Electricity department's office was sealed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। जिले में कोर्ट के आदेश के बावजूद एक उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति नहीं देने पर बिजली विभाग (Electricity Department) का दफ्तर सील कर दिया गया। अपर जिला जज के आदेश पर मंगलवार की शाम लालदरवाजा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं विद्युत वितरण खण्ड प्रथम समेत अन्य कार्यालयों को सील कर दिया गया। कोर्ट के आदेश के अनुसार एक महीने के लिए यह कार्यालय सील रहेगा। अपने तरह की इकलौती घटना से पूरे बिजली विभाग (Electricity Department) के कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मची रही।

पूरा वाकया 1980 का है जब गाजीपुर के माल गोदाम रोड पर बाबूलाल साहू रहते थे। उन्होंने अपने घर में आटा चक्की और तेल निकालने वाली मशीन लगाई हुई थी। बिजली विभाग (Electricity Department) के अधिकारी एक दिन उनके घर पहुंचे और चुपके से रात करीब 1 बजे बिजली काट दी। बिजली कटने के बाद उपभोक्ता ने कोर्ट की शरण ली। तब से लेकर अभी तक कोर्ट में केस चलता रहा।

वादी की तीसरी पीढ़ी इस कानून की लड़ाई को अब तर लड़ती आ रही है। बाबूलाल साहू के पोते गणेश साहू भी इस मामले में कोर्ट की पेशी करते रहे। यह केस हाई कोर्ट में भी गया। आखिरकार कोर्ट ने बिजली विभाग (Electricity Department)  के खिलाफ फैसला सुनाया और वादी को 1980 से लेकर 1 मई 2014 तक 4 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से क्षतिपूर्ति भरने देने का फैसला सुनाया। इसका मतलब है कि बिजली विभाग को वादी को कुल 16,32,000 रुपये देने थे। कोर्ट के आदेश के बाद भी बिजली विभाग ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

फुर्सतगंज हुआ तपेश्वर धाम…, यूपी में बदले गए 8 रेलवे स्टेशनों के नाम

कोर्ट की ओर से कई बार बिजली विभाग (Electricity Department)  को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए नोटिस भेजा गया लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता बनी रही। इसके बाद कोर्ट ने 13 अगस्त को बिजली विभाग के आम घाट कार्यालय खंड 2 की निजी संपत्ति को एक महीने तक कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश के बाद कोर्ट के अमीन दिलीप यादव और पुलिस बिजली विभाग पहुंचे। सील की कार्रवाई पूरी की गई है।

Tags: Electricity Officegazipur newsup news
Previous Post

फुर्सतगंज हुआ तपेश्वर धाम…, यूपी में बदले गए 8 रेलवे स्टेशनों के नाम

Next Post

पितृ पक्ष समेत सितंबर माह में मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत त्योहार, देखिए लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Festivals will be celebrated in September

पितृ पक्ष समेत सितंबर माह में मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत त्योहार, देखिए लिस्ट

यह भी पढ़ें

कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी Snowfall in Kashmir and Ladakh

कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी,श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

03/01/2021
eye liner

आई लाइनर बताता है कैसी है आपकी पर्सनालिटी, यही वजह इसे लगाना पसंद करती हैं लड़कियां

03/02/2022
Tanning

टैनिंग हटाएगा दादी मां का असरदार नुस्खा, आजमाते ही दिखेगा असर

17/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version