• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30-31 मार्च को खुलेंगे बिजली कार्यालय, उपभोक्ता सेवाएं जारी रखने के निर्देश

Writer D by Writer D
28/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity Offices

Electricity Offices

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दो दिन (30 मार्च, रविवार और 31 मार्च, सोमवार – ईद-उल-फितर) उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के सभी कार्यालय (Electricity Offices) खुले रहेंगे। राजस्व संग्रह और उपभोक्ता सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए कैश काउंटर सहित सभी कार्य सामान्य दिनों की तरह संचालित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में यूपीपीसीएल ने यह निर्णय लिया है।

पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिए कि प्रबंध निदेशक यह सुनिश्चित करें कि सभी डिस्कॉम में उपभोक्ताओं से जुड़ी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें।

गर्मी को लेकर तैयारियां पूरी, विद्युत आपूर्ति रहेगी सुचारू

शक्ति भवन में गर्मी को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, निदेशक कॉरपोरेट प्लानिंग के.वी. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गर्मी के दौरान बिजली की मांग और उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

अध्यक्ष द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश:

▪️शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
▪️शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म पावर परचेजिंग एग्रीमेंट पहले से सुनिश्चित कर लिया जाए।
▪️ मेंटेनेंस के लिए बंद पड़ी मशीनों को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि वे गर्मियों में पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर सकें।
▪️ फाल्ट की स्थिति में त्वरित सुधार कार्य किया जाए ताकि ट्रिपिंग और कटौती से उपभोक्ताओं को राहत मिले।
▪️लाइन लॉस कम करने और अवैध बिजली कनेक्शन रोकने के लिए सख्ती बरती जाए।

नवीकरणीय ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए सौर ऊर्जा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Tags: Lucknow Newsuppcl
Previous Post

खत्म हुआ किसान नेता डल्लेवाल का अनशन, 4 महीने से थे भूख हड़ताल पर

Next Post

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
Next Post
Sanskrit

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

यह भी पढ़ें

बन रहा रामलला का मंदिर, कोई रोक सके तो रोक लो : शाह

31/12/2021
क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने डेब्यू मैच में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

23/03/2021
murder

बाइक सवार युवक की हत्या, थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

27/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version