• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में 31जुलाई से चलाया जाएगा विद्युत उपभोक्ता एवं जन प्रतिनिधि संपर्क अभियान

Writer D by Writer D
29/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देश दिए है कि उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु 31जुलाई से 06अगस्त, 2023 तक एक सप्ताह का विद्युत् उपभोक्ता एवम् जन प्रतिनिधि सम्पर्क का राज्य स्तरीय विशेष अभियान चलाया जाय और इस दौरान विद्युत् व्यवस्था के सम्बंध में जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया जाय।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज शक्तिभवन में बैठक कर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर उनके साथ बैठक करेंगे। विद्युत समस्याओं के समाधान और विद्युत सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिससे कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावो पर अमल कर विद्युत सुधार के लिए प्राथमिकता पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य कराया जा सके।

शक्ति भवन में ऊर्जा विभाग के मुख्यालय तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मीटिंग किया।

विशेष रूप से आगामी सोमवार 31 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक ‘विद्युत जन सम्पर्क अभियान’ चलाने के लिए निर्देश दिये। @narendramodi@JPNadda @AmitShah @myogiadityanath
@Bhupendraupbjp… pic.twitter.com/XJNmE4OHuH

— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 29, 2023

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने यह भी निर्देश दिये हैं कि इस दौरान वितरण मण्डल स्तर पर किसी भी दिन बैठक के लिए अपने क्षेत्र के विधायक, सांसद, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं महापौर को अधीक्षण अभियन्ता द्वारा अपने कार्यालय या सर्किट हाउस में आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों को विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी दी जायेगी और आपूर्ति को बेहतर बनाने हेतु इनके सुझाव प्राप्त किये जायेगे। साथ ही आरडीएसएस, बिजनेस प्लान, नगरीय विद्युत व्यवस्था के संबंध में विभाग की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराकर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया जायेगा। इसके साथ ही विभाग की अन्य समस्याओं में बिजली चोरी, बिल की प्राप्ति के संबंध में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का प्रयास किया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से अधीक्षण अभियन्ता के स्तर पर चलाया जायेगा, लेकिन उसके अधीनस्थ अधिकारी भी इसमें सहयोग करेंगे। सभी मुख्य अभियन्ता (वितरण) भी अपने कार्य क्षेत्र में इसका अनुसरण करंेगे और अपने क्षेत्र के प्रत्येक मण्डल की बैठक में किसी एक दिन प्रतिभाग भी करेंगे। इसके साथ ही सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक और डायरेक्टर भी इस अभियान की बैठकों में भाग लेंगे। इसमें मुख्यालय स्तर के अधिकारी भी अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

सिद्धार्थनगर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का किया जा रहा है कार्य: एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने गत दिवस सिद्धार्थनगर ज़िले के प्रवास के दौरान मीडिया को बताया कि सोमवार को 31 जुलाई से एक सप्ताह का विद्युत जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सर्किल एवं जिले के विद्युत् विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से जन प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन बिजली व्यवस्था के सुधार के सम्बंध में लिया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि किसी भी व्यवस्था के सुधार हेतु एवं जन समस्याओं के समाधान के लिए जनता से जुड़े जनप्रतिनिधियों का सुझाव लेना बहुत आवश्यक है। इसी दृष्टि से यह पहल की जा रही है, जिससे कि विद्युत् व्यवस्था में शीघ्र सुधार हो सके।

इस दौरान यूपीपीसीएल (UPPCL)के चेयरमैन डा0 आशीष कुमार गोयल (Ashish Kumar Goyal) ने कहा कि मंत्री  के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में वितरण निगमों के सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे। इस दौरान विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा, जो कार्य कराये जाने हैं वे जनता के अनुरूप हों, जनता की समस्याओं को उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप ही निस्तारित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही वर्तमान में जो भी समस्यायें हैं उनका और भविष्य में किये जाने वाले कार्यो का फीडबैक भी लिया जायेगा।

बैठक में चेयरमैन यूपीपीसीएल डॉ0 आशीष कुमार गोयल, डी विजिलेंस, प्रबंध निदेशक उत्पादन एवं पारेषण पी0 गुरुप्रसाद, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsurja mantri
Previous Post

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दो की मौत, 30 झुलसे

Next Post

मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कर युवाओं को प्रेरित करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

रामगढ़ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

30/06/2026
Next Post
Meri Mati Mera Desh

मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कर युवाओं को प्रेरित करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Suicide

रामकृष्ण मिशन अस्पताल के हॉस्टल में फांसी पर लटकता मिला छात्रा का शव

07/10/2021
ajit pawar

उद्धव सरकार पर कोरोना का हमला, 10 मंत्री समेत 20 से अधिक विधायक पॉजिटिव

01/01/2022
Mahindra XUV 7XO का फिर जारी हुआ नया टीजर; मिलेगा 540° कैमरा, गेम चेंजर साबित होगा ये फीचर!

Mahindra XUV 7XO का जारी हुआ नया टीजर, गेम चेंजर साबित होगा ये फीचर!

30/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version