Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

65 घंटे बाद बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की बैठक में बनी सहमति

लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) एवं चेयरमैन एम देवराज से वार्ता होने के बाद रविवार दोपहर संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल (Electricity Workers Strike) खत्म करने की घोषणा कर दी है। 65 घंटे चली हड़ताल से UP की जनता परेशान थी। रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में बात बनी। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियो के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। और इसके लिए उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया कि अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा।

संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से भी कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो, उसे शीघ्र संचालित किया जाए और जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो, वह कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी करें।

समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे (Shailesh Dubey) ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान, ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) के आश्वासन और हाईकोर्ट के सम्मान में यह हड़ताल (Electricity Workers Strike) वापस हुई है।

Related Articles

Back to top button