• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही E-Pass से कर सकेंगे चारधाम की यात्रा

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chardham yatra

चारधाम यात्रा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून| उत्तराखंड से बाहर के तीर्थ यात्री 72 घंटे पूर्व की इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) से प्रमाणित लैब से कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अथवा क्वारंटीन अवधि का प्रमाण एवं स्वास्थ्य मानको का पालन कर देवस्थानम बोर्ड से ई-पास बनाकर चारधाम यात्रा कर सकेंगे।

आयुक्त गढ़वाल एवं उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि देवस्थानम द्वारा अब प्रदेश से बाहर  लोगों को कुछ शतोर्ं के साथ  चार धाम यात्रा की अनुमति  है। चार धामों में तीर्थयात्रियों को मंदिरों में दर्शन हो रहे है जिसमें किसी तरह का कोई अवरोध नहीं है। चारधाम यात्रा के अच्छे परिणाम आ रहे हैं।

थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन के पश्चात ही मंदिरों में तीर्थ यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क  पहनना अनिवार्य किया गया है और सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोर्ड के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु खोला जा चुका है।

अंकिता लोखंडे ने Video शेयर कर रिया के झूठ को दिखाया आईना, पूछा- क्या ये क्लस्टर फोबिया है?

श्री रमन ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की आमद हो ताकि पर्यटन एवं तीथार्टन को गति मिल सके। अब उत्तराखंड से बाहर के लोग भी चारधाम यात्रा हेतु ई पास बनाकर एवं स्वास्थ्य संबंधी मानक पूरे कर यात्रा कर सकते हैं।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड द्वारा 1 जुलाई से  24 अगस्त शाम पांच बजे  तक 35०28 ई -पास जारी किये जा चुके हैं। ई पास तीर्थ यात्रियों को उनके द्वारा सुझाई गयी तिथियों हेतु जारी किए गए है। ई पास लेकर  तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक 2० हजार से अधिक तीर्थ यात्री चार धाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। यात्रा सतत रूप से चल रही है। पोर्टल प्रभारी संजय चमोली के अनुसार ई-पास के लिए श्रद्धालुओं द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा यात्रियों को उचित मार्गदर्शन किया जा रहा है।

Tags: Chardham yatraIpas Chardham YatraUttarakhand Religious Placeईपास चारधाम यात्राउत्तराखंड धार्मिक स्थलचारधाम यात्रा
Previous Post

ब्रिटिश राज में इस जनजाति के हजारों लोगों की हुई थी हत्या, मात्र 50 बचे हैं, 4 को हुआ कोरोना

Next Post

यूपी को निर्यात के लिए बिजनेस इको सिस्टम में मिला प्रथम स्थान : डॉ. सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
PM Modi
Main Slider

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? PM मोदी ने बैलेट पेपर पर कसा तंज

28/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
नवनीत सहगल

यूपी को निर्यात के लिए बिजनेस इको सिस्टम में मिला प्रथम स्थान : डॉ. सहगल

यह भी पढ़ें

Ramlala

सीएम योगी 1 जून को रखेंगे राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला

25/05/2022
Bribe

पुलिस अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार

18/05/2023
CM Bhajan Lal

महिलाओं-बच्चों के उत्थान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील – सीएम शर्मा

11/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version