• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शर्मनाक! महिला ने बेटे संग किया ऐसा काम की कलंकित हो गया पवित्र रिश्ता

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक महिला ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए बेशर्मी की सीमाएं पार कर दी। वायरल हुई कुछ वीडियो में महिला अपने खुद के 10-12 वर्ष के बेटे के साथ ही अश्लील डांस एवं एक्टिंग करती देखी जा सकती है।

इन आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली महिला आयोग सख्त है और आयोग ने पुलिस को नोटिस भेज महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। महिला आयोग का कहना है कि इस छोटी उम्र में बच्चे को महिलाओं का वस्तुकरण करने की सीख दी जा रही है, सो भी अपनी ही माँ के द्वारा।

ऐसी वीडियो बनाकर बच्चे को गलत शिक्षा दी जा रही हैं और मां बेटे के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया जा रहा है। आयोग का कहना है कि ऐसा बेटा आगे चल के और लड़कियों के प्रति कैसी सोच रखेगा और ऐसा ही चलता रहा तो कहीं आगे जाकर उसमें आपराधिक मानसिकता ना उत्पन्न हो जाए।

सोशल मीडिया पर अपने नाबालिग बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाकर डालने वाली महिला के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा @SwatiJaiHind ने भेजा पुलिस को नोटिस। वायरल वीडियो में बच्चे से मां द्वारा अश्लील एक्टिंग व डांस करवाया जा। pic.twitter.com/GrxeurabwJ

— Delhi Commission for Women – DCW (@DCWDelhi) July 19, 2021

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार छोटे बच्चे से अश्लील तरह से एक्टिंग और गानों पर डांस करवाया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था जिसे अब सोशल मीडिया पर उठे बवाल के बाद डिलीट कर दिया गया है। वीडियो बनाने वाली महिला के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 60 हजार से भी अधिक फॉलोअर हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने अपने नोटिस के जरिए महिला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए कहा है तो साथ ही बच्चे की काउंसलिंग और पुनर्वास की भी बात कही है। आयोग का कहना है कि बच्चे को सही गलत के बीच अंतर समझाने और अच्छे से उसकी काउंसलिंग करने की ज़रूरत है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया जहां एक तरफ अपनी कला दिखाने के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म देता है। वहीं, दूसरी ओर लोकप्रियता पाने के लिए आजकल कुछ लोग शर्म की सीमाएं लांघ देते हैं। एक छोटे से 10-12 साल के बच्चों को जहां अच्छी सीख देने की ज़रूरत होती है, वहां उसकी खुद की मां उसके साथ ऐसी अश्लील विडियोज़ बना रही है।

हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस महिला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए व बच्चे की अच्छी काउंसलिंग भी करने की जरूरत है। हमने पुलिस से ये भी कहा है कि सोशल मीडिया से ये सारी विडियोज को जल्द से जल्द डिलीट करवाया जाए। हम महिला आयोग जरूर हैं, पर इसका मतलब ये नही कि गलत महिला को भी सपोर्ट करेंगे।

Tags: crime newsgahiabadup news
Previous Post

जेल में बंद सपा सांसद आजम खान लखनऊ के मेदांता में एडमिट

Next Post

रिश्वत के 16 लाख रुपए के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो ने IRS अधिकारी को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
Bribe

रिश्वत के 16 लाख रुपए के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो ने IRS अधिकारी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ayodhya accident

बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक हुए हादसे के शिकार, एक की मौत, छह घायल

04/09/2021
Valentine's Day

वैलेंटाइन डे पर इन गिफ्ट से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

13/02/2026
Chandrika Upadhyay

Oxygen प्लांट लगाने को राज्यमंत्री चन्द्रिका उपाध्याय ने निधि से 55 लाख देने का किया ऐलान

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version