• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस व गौ-तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच जिले के नानपारा में पुलिस व गो-तस्करों के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है जिस को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ की सूचना पर एसपी ने रात में ही घटनास्थल का दौरा कर पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने फरार अन्य तीन तस्करों की भी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।

नानपारा कोतवाल संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि निबिया शाह मोहम्मदपुर गांव में कुछ गो- तस्कर मौजूद हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल अपने साथ गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज शशि राणा समेत अन्य पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे।

हिंदु दो बच्चे पैदा करते हैं, तो मुसलमान भी दो ही बच्चे पैदा करें : नरेंद्र गिरि

पुलिस ने घेराबंदी कर गो-तस्करों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए हवाई फायरिंग कर फिर से बदमाशों से आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी, लेकिन बदमाश पुलिस पर फायर झोंकते हुए भागने लगे। पुलिस व बदमाशों के बीच रुक-रुक कर लगभग आधे घंटे फायरिंग होती रही। इसी बीच पुलिस द्वारा अपने बचाव में चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे बदमाश मौके पर ही घायल होकर गिर गया, जबकि तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

उजागर हुई बदमाश की पहचान

घटना की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की पहचान उबेदुल्ला के रूप में हुई।

एसपी ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और फरार तीन आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्हें भी जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Tags: crime newsup news
Previous Post

हिंदु दो बच्चे पैदा करते हैं, तो मुसलमान भी दो ही बच्चे पैदा करें : नरेंद्र गिरि

Next Post

योग केवल आसनों का समुच्चय नहीं, बल्कि यह जीवन की एक पद्धति : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
Next Post

योग केवल आसनों का समुच्चय नहीं, बल्कि यह जीवन की एक पद्धति : योगी

यह भी पढ़ें

Bank Holidays

एक नहीं, दो नहीं… मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की सूची

30/04/2024

अक्षरा सिंह के इस वीडियो ने चुराया फैन्स का दिल, देखें वायरल VIDEO

15/10/2020
Share Market

बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स और निफ्टी

01/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version