• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Writer D by Writer D
05/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
DM Mayur Dixit

DM Mayur Dixit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़क की खामियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (DM Mayur Dixit) ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी और पुलिस, परिवहन विभाग, एनएचएआई और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें अभियान चलाएंगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग व ब्लैकस्पॉट को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई को हाईवे किनारे अतिक्रमण रोकने और गश्ती दलों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। ड्रोन सर्वे के माध्यम से अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और सड़क की खामियों की पहचान की जाएगी। परिवहन विभाग को पुलिस और एनएचएआई के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने को कहा गया है।

निर्देश दिए गए कि भारी वाहन केवल निर्धारित ले-बाय और पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं।

सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय में सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टोल-फ्री 1033 हेल्पलाइन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने

यह भी स्पष्ट किया कि एनएचएआई या लोक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना हाईवे क्षेत्र में कोई लाइसेंस या एनओसी जारी नहीं होगी। प्रशासन ने हाईवे किनारे व्यापार करने वालों से अवैध कब्जे स्वयं हटाने की अपील की है। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी यातायात निशा यादव, अधीक्षण अभियंता डीके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश यादव

Next Post

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर VHP का नया फरमान, मुस्लिमों की होगी नो-एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: नायब सैनी

05/09/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

उच्चतर, तकनीकी और प्रौद्योगिकी शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार : नायब सैनी

05/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी ने दी ₹97 करोड़ की सौगात

05/09/2026
Next Post
Garba-Dandiya

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर VHP का नया फरमान, मुस्लिमों की होगी नो-एंट्री

यह भी पढ़ें

नजर ना आए Karwa Chauth का चांद, तो जान लें क्या करें महिलाएं

22/10/2021
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की अपील उपभोक्ता समय पर जमा करें बिल, ऊर्जा संरक्षण व बचाव के भी करें प्रयास

14/06/2023
Abdullah Azam

अपनी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर मुझे भरोसा नहीं, क्या पता गोली मार दें : अब्दुल्ला

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version