• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहमदाबाद में फिर इंग्लैंड पहले दिन ही पस्त, भारी पड़ा भारत

Desk by Desk
04/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
भारी पड़ा भारत

भारी पड़ा भारत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में का पहला दिन भारत के नाम रहा है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के स्पिन अटैक के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज फिर बेबस नजर आए और पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 205 रनों पर सिमट गई। हालांकि, जवाब में भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को खाता खोले बिना पवेलियन लौटा दिया है। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के स्कोर से 181 रन पीछे है।

सरकार के जवाब से अंसुतष्ट विपक्षी सदस्यों ने यूपी विधान परिषद से बहिर्गमन

इंग्लैंड की टीम पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी है। स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।

भारत ने स्टंप्स तक शुभमन गिल का विकेट गंवाया जिन्हे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पगबाधा किया। स्टंप्स के समय रोहित शर्मा आठ और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 और डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाये। कप्तान जो रुट पांच रन बनाकरआउट हुए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत देने के मकसद से मैदान पर उतरे ओपनर जैक क्राली और डोमिनिक सिब्ले एक बार फिर अक्षर के आगे बेबस नजर आए। अक्षर का पहला शिकार सिब्ले बने जो दो रन पर ही अक्षर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद क्राली भी नौ रन के स्कोर पर चलते बने। अक्षर ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह इंग्लैंड के शुरुआती दो विकेट क्रमश: 10 और 15 रन पर ही गिर गए।

क्या भारत में है आंशिक लोकतंत्र ? इस रिपोर्ट को गंभीरता से ले केंद्र : मायवती

गेंदबाजी के मोर्च पर अश्विन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप के रूप में अपना पहला शिकार किया जो बढ़िया खेलने के बावजूद 29 रन पर अश्विन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। अश्विन का अगला निशाना विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स बने जिन्हें अश्विन ने एक रन पर पवेलियन रवाना किया। इस तरह अक्षर और अश्विन ने मिलकर कुल सात विकेट निकाले।

इस बार तेज गेंदबाज माेहम्मद सिराज का भी सिक्का चमका। जाॅनी बेयरस्टो और कप्तान जो रुट के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट निकाले। सिराज ने दोनों को पगबाधा आउट किया। बेयरस्टो 28 और रुट मात्र पांच रन बना पाए और हताश पवेलियन लौट गए। पहले दिन के नजरिए से देखें तो सुंदर ने बेन स्टोक्स का सबसे महत्वपूर्ण चटकाया। पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से स्टोक्स सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनकी 55 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही इंग्लैंड 200 के स्कोर तक पहुंच पाया। स्टोक्स ने 121 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।

Tags: Ahmedabad again battered on day oneAhmedabad TestEnglandEngland in Ahmedabad again battered on day oneind vs engIndia overwhelmedIndia vs England 2021joe roottossvirat kohliअहमदाबादअहमदाबाद में फिर इंग्लैंड पहले दिन ही पस्तइंग्लैंड पहले दिन ही पस्तभारी पड़ा भारत
Previous Post

क्या भारत में है आंशिक लोकतंत्र ? इस रिपोर्ट को गंभीरता से ले केंद्र : मायवती

Next Post

इसरो और कामयाबी अब एक दूसरे के पर्याय बने

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post
इसरो ISRO

इसरो और कामयाबी अब एक दूसरे के पर्याय बने

यह भी पढ़ें

Kavita Kaushik Eijaz Khan

कविता कौशिक ने लगाया एजाज खान पर ‘इस्तेमाल’ करने का आरोप

30/10/2020
Shaving

स्कूल प्रबन्धक की दबंगई, 40 छात्रों का करवा दिया मुंडन

29/09/2023

पीएम मोदी को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version