• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर

Writer D by Writer D
05/07/2022
in Main Slider, खेल
0
england win
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) की करारी हार हुई है। इंग्लैंड (England) ने चौथी पारी में 378 रनों का स्कोर हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है और पांच मैच की सीरीज़ को 2-2 से बराबर कर दिया है। 15 साल के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीतने का जो सपना सजाए हुए भारतीय टीम एजबेस्टन में पहुंची थी, वह अब चकनाचूर हो गया है।

378 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की पारियां खेली। दोनों ने यहां पर शतक जड़ा और टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए जो 7 विकेट चाहिए थे, उसमें एक भी सफलता नहीं मिलने दी। जो रूट ने 142 और जॉनी बेयरस्टो ने 114 रनों की पारी खेली।

दोनों की धुआंधार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने सिर्फ 77 ओवर में ही 378 का टारगेट पा लिया, इस दौरान इंग्लैंड का रनरेट करीब पांच का रहा। ये पहली बार हुआ है जब भारत ने विरोधी टीम को 350 से अधिक का टारगेट दिया हो और उसके बाद भी मैच गंवा दिया हो।

प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

पहली पारी में इंग्लैंड ने 284 का स्कोर बनाया था और भारत से 132 रनों से पिछड़ गई। लेकिन इस पहली पारी में भी इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो स्टार बन गए। शुरुआत में स्ट्रगल कर रहे जॉनी बेयरस्टो की विराट कोहली से लड़ाई क्या हुई, उनका गेम ही बदल गया। इसके बाद उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ दिया, बेयरस्टो ने दूसरी पारी में भी सेंचुरी जड़ी।

दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अपना खेल ही बदल दिया। इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी ने पहले शतकीय साझेदारी की। उसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच जबरदस्त पार्टनरशिप हुई। पूर्व कप्तान जो रूट ने यहां अपने करियर का 28वां शतक भी जड़ा।

दिग्गज ही हो गए फेल

टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की तो उसे खराब शुरुआत मिली। 100 रन के भीतर ही टीम इंडिया ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बीच 200 से अधिक रनों की साझेदारी हुई जिसने भारत की लाज बचा ली। पहली पारी में ऋषभ पंत ने 146, रवींद्र जडेजा ने 104 रनों की पारी खेली।

अगर दूसरी पारी की बात करें तो एक बार फिर टॉप ऑर्डर फेल ही साबित हुआ। सिर्फ चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़े, उसी के दमपर टीम इंडिया का स्कोर 245 रन तक पहुंच पाया। तीसरे दिन अच्छी बढ़त लेने के बाद चौथे दिन टीम इंडिया ने अपने सात विकेट सिर्फ 120 के अंतर पर गंवा दिए जो भारत को भारी पड़े।

Tags: cricket newsedgbaston test serieseng vs indiasports news
Previous Post

प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

Next Post

ब्रजेश पाठक और एसीएस अमित मोहन में खीचतान

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Brajesh Pathak

ब्रजेश पाठक और एसीएस अमित मोहन में खीचतान

यह भी पढ़ें

Mayawati

मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

30/08/2023
captain amrinder singh

पार्टी में चल रही बगावत के बीच पार्टी के हाइकमान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

03/06/2021
KK

अंतिम सफर पर निकले सिंगर केके, बेटी तमारा ने लिखा- लव यू फॉरएवर डैड

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version