• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉस्टल में घुसकर पुलिस ने छात्रों को पीटा, सपा-कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। नौकरी नहीं मिलने की वजह से छात्रों द्वारा सड़क पर उतर योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया है। सलोरी इलाके में प्रयाग स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर उतर छात्रों ने ट्रैक पर ही डेरा जमा दिया और काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को ट्रैक से हटाया और आगे की कार्रवाई की गई।

कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें पुलिसकर्मी होस्टल में घुसकर उन छात्रों को बाहर निकाल रहे हैं जिन्होंने उस प्रदर्शऩ में हिस्सा लिया था, जिन्होंने सड़क पर उपद्रव मचाया था।

कोई पुलिसकर्मी बंदूक की बट से दरवाजा तोड़ने का प्रयास करता दिखा तो कोई लातों के जरिए दरवाजा तोड़ता रहा। पुलिस का कहना है कि वे हर उपद्रवी को ढूंढ रहे हैं जिसने इलाके में अराजकता फैलाने का प्रयास किया।

लेकिन वायरल वीडियो को देख समाजवादी पार्टी और प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा है। कहा जा रहा है कि छात्रों के खिलाफ इस बर्बर अत्याचार को तुरंत रोका जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जिला कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप

सपा ने ट्वीट कर लिखा है कि : प्रयागराज में एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा छोटा बघाड़ा लॉज में घुसकर निर्दोष विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज घोर निंदनीय! हर कदम पर दमन करने वाली भाजपा सरकार को युवा पलट देंगे इस बार। युवाओं का इंकलाब होगा 22 में बदलाव होगा।

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर इस घटना पर नाराजगी जाहिर कर दी है। वे कहती हैं कि प्रयागराज में पुलिस द्वारा छात्रों के लॉज में और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ करना एवं उनको पीटना बेहद निंदनीय है। प्रशासन इस दमनकारी कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाए। युवाओं को रोजगार की बात कहने का पूरा हक है और मैं इस लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ हूं।

Tags: crime newsPrayagraj Newsprayagraj policeup news
Previous Post

योगी आदित्यनाथ को अभिभावक की तरह मानते है गोरखपुर के निवासी

Next Post

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- आजादी के 75 सालों बाद भी जाति प्रथा की जड़ें गहरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
Next Post
Allahabad High Court

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- आजादी के 75 सालों बाद भी जाति प्रथा की जड़ें गहरी

यह भी पढ़ें

BSE sensex

RBI के फैसले से खुश शेयर बाजार ने रचा इतिहास

04/12/2020
AK Sharma

झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र: एके शर्मा

07/04/2024
relationship

नए साल पर इन 5 तरीको से रखें अपने रिश्ते को मज़बूत

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version