• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार

Writer D by Writer D
15/01/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramayana

Entrance gates will be named after Ramayana characters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या आने से पहले ही मन में श्रद्धा की नई तस्वीर बन जाएगी। आप जिस भी तरफ से यहां प्रवेश करेंगे, रामायणकालीन (Ramayana) पात्रों के नाम के जरिये जेहन में रामायण की तस्वीर बन जाएगी। ज्ञातव्य है कि योगी सरकार (Yogi Government) अयोध्या की पौराणिकता को पुनः पदास्थापित कराने के लिए संकल्पित है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली, गोंडा, प्रयागराज, वाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालु रामायणकालीन (Ramayana) पात्रों के नाम से बने मुख्य गेट (Entrance gates) से अयोध्या में प्रवेश पा सकेंगे। उन्हें मुख्य द्वार से ही रामायण की आस्था की अनुभूति हो जाएगी।

राम सी सुंदर होगी राम की नगरी

योगी सरकार रामनगरी को राम सी सुंदर व गौरवशाली बनाने को प्रतिबद्ध है। सभी आध्यात्मिक नगरी से यहां प्रवेश करने पर गौरव की अनुभूति होगी। राजधानी लखनऊ की ओर से अयोध्या में प्रवेश के समय श्रीराम द्वार से प्रवेश होगा। अयोध्या आने वाले हाइवे पर आउटर में छह गेट बनाए जा रहे हैं। जिनके नाम तय कर दिए गए हैं। इन गेटों के लिए जमीन के बैनामे भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश सरकार अयोध्या को भव्यता प्रदान करने के लिए जो प्रयास कर रही है। यह गेट भी इसी कड़ी का हिस्सा है। सभी गेटों के नाम रामायणकालीन (Ramayana ) पात्रों के नाम पर रखे गए हैं, ताकि शहर में प्रवेश के समय ही यहां के धार्मिक वैभव का अहसास होने लगे।

जिधर से भी आइये, रामायण  से जुड़े द्वार (Entrance gates) से प्रवेश पाइए

एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि गेट के पास पार्किंग से लेकर जनसुविधाओं का इंतजाम भविष्य को देखते हुए कराया जाएगा। यह काम अयोध्या विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग मिलकर करा रहे हैं। श्रीरामद्वार लखनऊ हाइवे, हनुमानद्वार गोरखपुर हाइवे, भरतद्वार (भरत कुंड के पास प्रयागराज हाइवे), वाराणसी से आने वालों के लिए जटायु द्वार, रायबरेली से आने वालों के लिए गरुण द्वार और गोंडा से अयोध्या आने के लिए लक्ष्मण द्वार की तरफ से प्रवेश होगा।

केडी जाधव की जयंती पर Google ने बनाया खास Doodle, जानें कौन थे खाशाबा दादासाहब जाधव

अयोध्या आने वालों को प्राकृतिक माहौल मिले, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। हाइवे के दोनों तरफ पार्किंग बनाई जाएगी। यहां टॉयलेट से लेकर पेयजल तक के इंतजाम होंगे।

श्रीराम द्वार व पार्किंग स्थल के लिए किसानों ने सौंपे कागजात

भगवान श्री रामनगरी अयोध्या में लखनऊ से प्रवेश करने के लिए श्रीराम प्रवेश द्वार तथा पार्किंग स्थल के लिए चिह्नित भूमि को अधिग्रहण करने की कार्रवाई तेज हो गई है। उपजिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता इसकी देखरेख कर रहे हैं। किसानों को मिलने वाले मुआवजे तथा अयोध्या धाम के विकास के बारे में अवगत कराते हुए स्वतः भूमि अधिग्रहण में सहयोग करने की अपील की। किसानों ने पर्यटन विभाग के नाम जमीन बैनामा किया। तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि पार्किंग स्थल के लिए किसानों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र ही सहमति के आधार पर किसानों की रजामंदी मिल जाएगी।

Tags: ayodhya newsram mandirRamayanaup news
Previous Post

सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Next Post

सरयू तट पर अब वाराणसी की तरह बसेगी टेंट सिटी, कनाडा के उधमियों ने दिया प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
Saryu

सरयू तट पर अब वाराणसी की तरह बसेगी टेंट सिटी, कनाडा के उधमियों ने दिया प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

Apara Ekadashi

कब है अपरा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

13/05/2026

काव्या को छोड़ देगा वनराज, अनुपमा की ज़िंदगी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

04/12/2021
Rahul Vaidya

आग की लपटों में आया राहुल वैद्य चेहरा, निकली सिंगर की चीख

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version