• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ नगर निगम में 150 करोड़ का गबन, कर्मचारियों का EPF हजम कर गए अधिकारी

Writer D by Writer D
27/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Lucknow Nagar Nigam

Lucknow Nagar Nigam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) में ठेकेदार व अफसरों की मिलीभगत से 12 वर्षों से कर्मचारियों के ईपीएफ घोटाले (EPF Scam) का खेल शातिर ढंग से अंजाम दिया जा रहा था। नगर निगम के 10 हजार कर्मचारियों के ईपीएफ के नाम से फंड तो निकल रहा था, लेकिन खातों में जमा ही नहीं हो रहा था। ये फंड की धनराशि ठेकेदारों व अफसरों में बांटी जा रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2011 से जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार करीब 150 करोड़ से अधिक की ईपीएफ (EPF) की रकम के गबन की बात सामने आ रही है। नगर निगम के अधिकारी अब ईपीएफओ (EPFO) को विस्तृत जांच के लिए दस्तावेज ही नहीं दे रहे हैं।

लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) में ईपीएफ घोटाले (EPF Scam)  का दायरा अब काफी बढ़ गया है। पहले सफाई कर्मियों के ईपीएफ में ही घोटाला हुआ था, लेकिन अब कई अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर घोटाले की बात सामने आयी है। बता दें कि वर्ष 2011 से ही नगर निगम में ईपीएफ में घोटाला (EPF Scam)  चल रहा था। 2011 से 2022 तक 98 कर्मचारियों के ईपीएफ खाते ही नहीं खोले गए। जिनके खुले भी उनमें ईपीएफ की रकम ही नहीं हुई है। नगर निगम ठेकेदारों को लगातार ईपीएफ (EPF) का भुगतान कर रहा है।

EPF में 25 फीसदी रकम कर्मचारियों की होनी थी जमा

लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) कर्मचारियों के ईपीएफ के लिए 13 अतिरिक्त भुगतान कर रहा है। जबकि 12 संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करना था। कुल 25 रकम ईपीएफ (EPF)  खाते में जमा होने थी। 3.25 ईएसआईसी भी नगर निगम भुगतान करता है। आउटसोर्सिंग कंपनियों को 0.75 प्रतिशत ईएसआईसी जमा करना था। जो नहीं जमा किया।

निगम नहीं दे रहा है EPFO को दस्तावेज

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नगर निगम में हुए इस घोटाले की तह तक पहुंंच चुका है। उसने वर्ष 2011 में अब तक निगम में कम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियों, ठेकेदारों तथा संस्थाओं के सभी दस्तावेज 14 अप्रैल तक मांगे थे। लेकिन नगर निगम में नहीं दिया तो एक बार फिर बीते 12 जुलाई को फिर अंतिम नोटिस भेजी है।

नगर निगम के कई विभागों में बड़ा घोटाला

लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation)  के स्वास्थ्य विभाग में 2011 से 35 एजेंसियां काम कर रही हैं। वर्तमान में करीब दो दर्जन से अधिक संस्थाएं काम कर रही हैं। दूसरे नंबर पर कूड़ा निस्तारण विभाग है। यहां भी ड्राइवर, क्लीनर तथा सफाई कर्मी रखे गए हैं। तीसरे नंबर पर नगर निगम का उद्यान विभाग है। 500 पार्कों के मेंटेनेंस का काम संस्थाओं के पास है।

ITR फाइल करते समय झूठ बोलना पड़ेगा भारी, हो सकती है जेल

लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation)  के लेखाधिकारी नंदराम कुरील ने बताया कि ईएफओ (EPFO) ने विवरण मांगा है। सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को इसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है, लेकिन अभी तक किसी विभाग ने जानकारी नहीं दी है।

Tags: epf scamLucknow Municipal Corporationlucknow nagar nigamLucknow Newsup news
Previous Post

ITR फाइल करते समय झूठ बोलना पड़ेगा भारी, हो सकती है जेल

Next Post

इस जिले में बिना मान्यता के चल रहे है 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से हो रही फंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
Minority Education Bill 2025

इस जिले में बिना मान्यता के चल रहे है 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से हो रही फंडिंग

यह भी पढ़ें

Conversion

लखनऊ में धर्मांतरण का घिनौना खेल, 11 साल के हिंदू बच्चे का कर दिया खतना

20/09/2025
Firing on BJP leader

SOG टीम ने भाजपा नेता पर किए 4 फायर, CCTV फुटेज हुई वायरल

07/04/2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने रोज 500 से 1000 रैपिड टेस्ट कराने के दिये निर्देश

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version