• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

EPFO ने किया बड़ा बदलाव, अब PF से निकाल सकेंगे इतने लाख रुपए

Writer D by Writer D
20/09/2024
in Business, Main Slider
0
EPFO

EPFO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने बड़ा बदलाव किया है। पीएफ अकाउंट होल्‍डर्स अब 50 हजार की जगह 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर इस सप्ताह की शुरुआत में इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही नियमों में एक और बदलाव किया गया है।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि अगर आप EPFO अकाउंट होल्‍डर हैं और परिवार में कोई इमरजेंसी पड़ जाती है तो अब आप अधिक राशि निकाल सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि एकमुश्‍त राशि की सीमा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही नौकरी शुरू होने के 6 महीने के भीतर ही निकासी की सुविधा दी गई है। पहले पीएफ अकाउंट होल्‍डर्स को लंबा इंतजार करना पड़ता था। यानी अगर वे 6 महीने के भीतर ही नौकरी छोड़ देते हैं तो भी अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकेंगे।

मंत्री ने आगे कहा कि सरकार EPFO परिचालन को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए चुनौतियों को कम करना है। उन्होंने एक नए डिजिटल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की शुरुआत की घोषणा की, जो निकासी प्रक्रिया को सरल बनाता है और जल्‍दी पैसा निकालने की सुविधा देता है।

किन जरूरतों के लिए निकाल सकते हैं ये फंड

EPFO अपने अकाउंट होल्‍डर्स को कई तरह की सर्विस प्रोवाइड कराता है। पेंशन से लेकर मेडिकल या अन्‍य जरूरी कामों के लिए फंड निकासी की अनुमति देता है। इमरजेंसी फंड के तौर पर पीएफ से 50 हजार की जगह अब 1 लाख रुपये निकासी की अनुमति दे दी गई है, जिसका मतलब है कि आप मेडिकल, शादी, एजुकेशन या फैमिली के अन्‍य जरूरी कामों के लिए पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं।

पीएफ अकाउंट से कैसे निकाल सकेंगे पैसे?

– पीएफ अकाउंट होल्‍डर्स मेडिकल ट्रीटमेंट, एजुकेशन या फैमिली से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी के लिए EPFO अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं।
– सबसे पहले अपको EPFO सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर जाना होगा। यहां मेम्‍बर वाले सेक्‍शन में जाएं।
– फिर यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके लॉग इन करें।
– एक बार लॉगिन करने के बाद ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ टैब पर जाएं और ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘क्लेम (फॉर्म -31, 19, 10सी और 10डी)’ चुनें।

शेयर बाजार हुआ गुलजार! सेंसेक्‍स 84200 के पार, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

– अब आगे बढ़ने से पहले अपने पर्सनल डिटेल, जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ और अन्‍य जानकारी वेरीफाई करें और डिटेल अपडेट करें।
– अब आंशिक निकासी के लिए फॉर्म 31 चुनें और लिस्‍ट से पैसे निकालने का कारण बताएं।
– इसके बाद सबमिट करने के बाद आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करें।
– सबमिशन के बाद आप ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ टैब में ‘ट्रैक क्लेम स्टेटस’ विकल्प के तहत अपने क्लेम स्‍टेटस को चेक कर सकते हैं।
– आमतौर पर 7 से 10 वर्किंग डेज में EPFO की ओर से आपके बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

इस साल 8.25% का ब्‍याज

EPFO जैसे भविष्य निधि, संगठित क्षेत्र में 10 मिलियन से अधिक कर्मचारियों को रिटायरमेंट इनकम प्रोवाइड कराता है। ये फंड कामकाजी व्यक्तियों, विशेष रूप से सैलरीड मिडिल क्‍लास के लिए जीवन भर की सेविंग के प्राथमिक सोर्स के रूप में काम करते हैं। सेविंग पर ब्याज दर वर्तमान में EPFO द्वारा वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 8.25 प्रतिशत तय की गई है।

गौरतलब है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन और बीमा जैसी विभिन्न कर्मचारी-संबंधित योजनाओं की देखरेख करता है। EPFO द्वारा प्रबंधित प्राथमिक योजनाओं में से एक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना है। सरकार ने अब नियमों को आसान बना दिया है और भविष्य निधि (पीएफ) खातों से एकमुश्त निकासी की सीमा बढ़ा दी है।

Tags: EPFO ​​accountEPFO interest rateEPFO Interest rate on PFEPFO latest news
Previous Post

मुश्किलों में घिरी शेख हसीना, 45 दिन में दर्ज हुए 150 से ज्यादा केस

Next Post

एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए अदिति-सिद्धार्थ, फैंस ने कपल पर लुटाया प्यार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Aditi Rao Hydari-Siddharth

एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए अदिति-सिद्धार्थ, फैंस ने कपल पर लुटाया प्यार

यह भी पढ़ें

Ganesh Visarjan

बप्पा का विसर्जन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

04/09/2025
alcohol smuggler arrested

37 लाख रुपए से ज्यादा की 705 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

16/09/2020
Chardham Yatra

धामी की मुस्तैदी से जल्द आपदा से उबरेगा उत्तराखंड, फिर गुलजार होगा चारधाम यात्रा मार्ग

06/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version