• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कराये जांय : केशव

Writer D by Writer D
24/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बाईपास व रिंग रोड के कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाय तथा अधूरे व जर्जर पुलों के निर्माण कार्य में और अधिक ते लाई जाय। उन्होने कहा कि विभाग में नवनियुक्त सहायक अभियन्ताओं की क्षमता व प्रतिभा का भरपूर लाभ लिया जाय। उन्होने निर्देश दिये कि अवशेष वित्तीय स्वीकृतियां तत्काल जारी की जांय। उन्होने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य कराये जांय। केशव प्रसाद मौर्य आज लोक निर्माण विभाग स्थित तथागत सभागार में लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होने योजनावार व मदवार बजट की जानकारी हासिल की और अब तक जारी की गयी वित्तीय स्वीकृतियों की जानकारी हासिल करते हुये कहा कि शेष वित्तीय स्वीकृतियां अविलम्ब जारी की जांय। उन्होने कहा कि फाइनेन्शियल मैनेजमेन्ट सिस्टम को और मजबूत किया जाय। अभियन्ताओं व कार्मिकों को कार्यों के प्रति प्रेरित करने वाले स्लोगन कार्यालयों में लिखे जांय। मौर्य ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अभियन्ताओं को प्रोत्साहित किया जाय तथा जिनका परफार्मेन्स ठीक नहीं है उन्हे सचेत किया जाय और कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।

उन्होने निर्देश दिये कि चौधरी चरण सिंह, कांवड़ पथ, ब्रज 84 कोसी परिक्रमा, अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा, अन्तर्राष्ट्रीय/अन्तर्राय सीमाओं पर बनने वाले द्वार जैसी प्रक्रियाधीन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये सभी औपचारिकताएं सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय व तारतम्य बनाकर पूरी की जांय। उन्होने कहा कि रू 50 करोड़ के उपर की लागत की व रू 50 करोड़ से कम लागत वाले, विभिन्न विभागों के भवनों के निर्माण कार्य में और अधिक ते लाई जाय। अभियन्तागण लगातार कार्यों की समीक्षा, अनुश्रवण व निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। विभाग में कार्यों के लिये नई सोच व आधुनिकतम टेक्नॉलॉ का प्रयोग कर लोक निर्माण विभाग को एक मॉडल विभाग के रूप में प्रतिस्थापित करने का भरपूर प्रयास किया जाय, इसके लिये विभाग में बनाये गये थिंकटैंक व विदेशों की सफलतम टेक्नॉला का भरपूर इस्तेमाल किया जाय। उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड विकास निधि, पूर्वांचल विकास निधि, नाबार्ड, एशियन डेवलप्मेन्ट सहायतित, विश्व बैंक सहायतित व राज्य सड़क निधि पर विशेष रूप से फोकस किया जाय तथा ग्रामीण सम्पर्क मार्गों को पूरा करने में विशेष प्राथमिकता दी जाय।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अदिति सिंह ने थामा भाजपा का दामन

मौर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सड़कों व पुलों के क्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। उन्होने कहा कि लघु सेतुओं व दीर्घ सेतुओं के नये कार्यों की स्वीकृतियां तत्काल जारी करायी जांय। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ, जय हिन्द वीर पथ, मेजर ध्यानचन्द्र विजय पथ की योजनाओं में जिनके घरों और गांवों तक सड़कें बनायी गयी हैं, वहां पर उन टॉप-20 छात्र/छात्राओं, शहीद वीरों व खिलाड़ियों के चित्र व उनका विवरण बड़े बोर्ड पर आकर्षक ढंग से लिखवाया जाय। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में भी ते लाने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग  नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव लोक निर्माण विभाग  समीर वर्मा, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष  राकेश सक्सेना, प्रमुख अभियन्ता  मनोज गुप्ता, मुख्य अभियन्ता (रा. मा)  अशोक कनोजिया, मुख्य अभियन्ता  संजय वास्तव, मुख्य अभियन्ता अशोक अग्रवाल, सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अभियन्ता व अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: Keshav mauryaLucknow Newsup government newsup news
Previous Post

खटास को मिठास में बदलती धामी की मेट्रो यात्रा

Next Post

आयुष्मान की कहानी, लाभार्थी की जुबानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post

आयुष्मान की कहानी, लाभार्थी की जुबानी

यह भी पढ़ें

Roadways Buses

महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने रोडवेज बसों में  सुविधाएं बढ़ाई

22/10/2023

अखिलेश यादव बोले- मोदी सरकार बताए, चीन ने हमारी कितनी जमीन छीनी?

01/08/2020
Kapil Sharma

पत्नी गिन्नी की वजह से शूट पर लौटे कपिल शर्मा

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version