• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल हिमस्खलन से हारी, बर्फ के पहाड़ में दबकर मौत

Writer D by Writer D
05/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Savita Kanswal

Savita Kanswal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आए हिमस्खलन (Avalanche) से नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली सविता कंसवाल (Savita Kanswal) सहित चार लोगों की मौत हो गई है। 26 वर्षीय कंसवाल केवल 16 दिनों में माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली भारत की पहली महिला बनीं थीं। यह एक नेशनल रिकॉर्ड भी है।

सविता (Savita Kanswal ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक थीं। उन्होंने इसी साल 12 मई को सविता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। इसके 15 दिन बाद सविता ने माउंट मकालू (8463 मीटर) पर भी सफल आरोहण किया था। उनकी सफलता से उसके क्षेत्र और जनपद भर में खुशी की लहर थी। मंगलवार देर शाम सविता की मौत की खबर आने के बाद उसके गांव, जनपद और प्रदेश में शोक ही लहर नहीं अपितु देश के लोग गमगीन हैं।

उत्तरकाशी के एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट तीरथ पाल सिंह ने कंसवाल (Savita Kanswal ) की मौत की पुष्टि की। मालूम हो कि कंसवाल एनआईएम के 41 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और प्रशिक्षकों के समूह का हिस्सा थीं, जो मंगलवार सुबह लगभग 8.45 बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, जब माउंट द्रौपदी का डंडा 2 शिखर (5,670 मीटर) से लौट रहे थे।

हिमस्खलन की चपेट में आकर एनआईएम में ट्रेनर कंसवाल और नौमी की भी बाकि प्रशिक्षार्थियों के साथ मौत हुई है।  एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट तीरथ पाल सिंह ने बताया हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम भेजी जा चुकी है। बताया कि आज 14 पर्वतारोही को रेस्क्यू किया गया है। बचाव अभियान में सेना, भारतीय वायु सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगीं हुईं हैं।

आज रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों का विवरण-

  1. दीप सिंह पुत्र श्री कन्हैया लाल, गुजरात।
  2. रोहित भट्ट पुत्र श्री जगदम्बा प्रसाद, टिहरी गढ़वाल।
  3. सूरज सिंह, उत्तरकाशी।
  4. सुनील लालवानी पुत्र बालचंद, मुम्बई।
  5. आकाश पुत्र मुन्नालाल, मुम्बई।
  6. अनिल कुमार(नायब सूबेदार, निम) पुत्र विद्याधर सिंह, राजस्थान।
  7. मनीष अग्रवाल, दिल्ली।
  8. कंचन सिंह, चमोली।
  9. अंकित सिंह, देहरादून।
  10. प्रदीप कुमार, पश्चिम बंगाल।
  11. अंकुर शर्मा, देहरादून।
  12. राकेश राणा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
  13. बबीता, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
  14. रेखा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)

सीएम धामी ने किया बस हादसे और हिमस्खलन मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का डोकरानी नामक ग्लेश्यिर में द्रोपदी डांडा-2 पहाड़ी पर बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था, जिसमें बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व नौ प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शामिल थे।

Tags: avalanche in uttarkashiSavita KanswalUttarakhand Newsuttarkashi news
Previous Post

सीएम धामी ने किया बस हादसे और हिमस्खलन मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

Next Post

मिशन निरामया: अभियान का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Next Post
CM Yogi

मिशन निरामया: अभियान का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Ministry of Finance

एलटीसी वाउचर योजना का लाभ लेने के लिए बिल दे सकते हैं सरकारी कर्मचारी

26/10/2020
51 Naxalites surrender in Bastar, Chhattisgarh

बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

07/02/2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan सम्मान निधि की सातवीं किस्त आने से पहले समझें

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version