• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

20 हजार रिश्वत लेते दारोगा-सिपाही गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Bribe

Bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 20 हजार रिश्वत (Bribe) लेते दारोगा और सिपाही को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने पुलिस चौकी में ही अचानक धावा बोलकर दोनों को पकड़ लिया। मामला संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के डीएसएम पुलिस चौकी का है। दोनों को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन की टीम बहजोई थाने ले गई। वहां से आवश्यक कार्रवाई की गई। माना जा रहा है कि यही से दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एंटी करप्शन टीम में शामिल इस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के दोहरी गांव के अनिल के साथ गांव के ही कुछ लोगों का विवाद हुआ था। इस मामले में 8 अगस्त को एनसीआर दर्ज की गई थी। एनसीआर में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई तो दारोगा दीपक कुमार के कहने पर सिपाही आनंद कुमार ने एफआईआर और कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई। एंटी करप्शन टीम ने दारोगा और सिपाही को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया। मंगलवार को रिश्वत के लिए 20 हजार रुपये देकर वादी अनिल को दारोगा के पास भेजा।

दारोगा से पहले सिपाही आनंद कुमार ने 20 हजार रुपये लिए और दरोगा दीपक कुमार को दिया। जैसे ही रुपये सिपाही ने दारोगा को रुपये दिये एंटी करप्शन की टीम ने धावा बोल दिया। दोनों को पुलिस चौकी से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अपनी गाड़ी में दोनों को बैठाकर टीम के सदस्य थाने लेकर आ गए। इस दौरान सिपाही लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा। उसने इसके लिए दारोगा को जिम्मेदार बताया।

Tags: crime newssambhal news
Previous Post

जमीनी विवाद में लाठियों से पीटकर ग्रामीण की हत्या

Next Post

माफिया अतीक अहमद की 80 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Ateeq Ahmed

माफिया अतीक अहमद की 80 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

जहरीली शराब से मौत के पूछा सवाल पर Out of Control हो गए नीतीश, बोले- ए, चुप हो जाओ

14/12/2022
braj

मंदिर जाने में संकोच करने वाले भी अब कहते हैं राम कृष्ण हमारे भी : योगी

30/08/2021
pan aadhaar link

आम आदमी को राहत, आधार-पैन लिंक कराने की लास्ट डेट बढ़ी

31/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version