• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा जान चुका है कौन किसकी मदद कर रहा था : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बहराइच, राजनीति
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को बहराइच में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) पर हमला बोला। जनता से कहा कि माफियावादियों को मौका मिला तो ये लोग गांव-गरीब की योजनाओं को बंद कर देंगे। बदले की भावना से योजनाओं को बंद करवा देंगे। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा को वोट देना है। कमल के निशान पर बटन दबाना है। एक वोट भी छूटना नहीं चाहिये। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बहराइच की यह धरती हमेशा से आक्रमणकारियों के मंसूबों को ध्वस्त करती रही है लेकिन इसी मिट्टी ने देखा है कैसे इन परिवारवादियों ने आतंकी हमला करने वालों पर अपना प्यार उड़ेला। ये उनपर मुकदमा नहीं चलाना चाहते थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहराइच में उनको सुनने के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि यूपी चुनाव में इस बार जीत का चौका लगने वाला है। एक बार 2014 दूसरी बार 2017, तीसरी बार 2019 और इस बार चौका। यूपी के लोग 22 में भी घोर परिवारवादियों पर हराने के लिए फैसला कर चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी सरकार में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा जो लोग देश की सुरक्षा को ताक पर रखते हैं वो देश का हित नहीं कर सकते। उन्होंने जनता से पूछा कि जो बम धमाके करके निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दें, ऐसे आतंकवादियों को सजा होनी चाहिये या नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले अहमदाबाद के न्यायालय ने अनेक आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई। जो आतंकवादी घटनाएं करके निर्दोषों को मार दिया था। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा ये न्यायालय ने सही काम किया, न्यायपालिका का सम्मान करना चाहिये या नहीं करना चाहिये लेकिन ये चुप बैठे हैं। क्योंकि उनको मालूम हैं अब सारा खेल जनता के सामने खुल चुका है। कौन किसकी मदद कर रहा था यह उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा जान चुका है।

पीएम मोदी ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले कर रहे तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल पुथल मची हुई है। जब चारों तरफ उथल पुथल मची हो। कल क्या होगा, परसों क्या होगा। ऐसे में भारत का ताकतवर होना चाहिये। उन्होंने जनता से पूछा कि भारत मजबूत होना चाहिये या नहीं होना चाहिये। आज भारत का ताकतवर होना न सिर्फ भारत के लिए पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी होता है। आज आपका एक एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा।

‘थोथा चना बाजे घना’ कहावत घोर परिवारवादियों पर फिट बैठती है’: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने 2014 स लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामे बहुत करीब से देखे हैं। दुख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाह कर देती हैं। 2017 से पहले बस्ती, गोण्डा, बहराइच के लोगों ने भी बहुत भेदभाव झेला। अब योगी जी की सरकार पांच सालों से हर वो प्रयास कर रही है जो आपके जीवन में सहूलियत ला सके। जो गरीब को सम्मान दे सके। निश्चित तौर पर इसमें बहुत बड़ी बाधा थी। पिछले पांच साल में भाजपा सरकार यहां की कानून व्यवस्था को पटरी पर ले आई है। पीएम मोदी ने कहा कि वो जो आप पर भय बनाकर बैठे थे, जिनकी वजह से हमारी बहन-बेटियां परेशान थीं, वो सब आज काबू में हैं। लेकिन ये अभी ये पूरी तरह न सुधरे हैं, न समझे हैं वो मौके की तलाश में हैं। अभी वो अंतिम सांस ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने 7 साल में 30 बार किया काशी का दौरा, दी करोड़ो की सौगात

अगर दोबारा इनको मौका मिल गया तो उनकी जान में जान आ जाएगी। उन्होंने कहा कि ये जो समझ नहीं रहे हैं, सुधरे नहीं हैं, अंतिम सांस ले रहे हैं और बदले का भाव को लेकर बैठे हैं उनको दोबारा खड़ा नहीं होने देना है। भाजपा सरकार के प्रयासों की वजह से अब उत्तर प्रदेश में डर का माहौल दूर हो रहा है। डर उनको लग रहा है जो दशकों तक निर्दोंषों को डराते रहते थे वो आज डर के मारे कांप रहे हैं। पीएम ने कहा कि आपके लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुल रहे हैँ नए रास्ते बन रहे हैं। आप बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं इसलिए स्कूलों की स्थिति सुधार रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। आईटीआई, पॉलीटैक्निक में सीटें बढ़ रही हैं। कारोबार शुरू करना चाहती है तो मुद्रा योजना से बैंकों से मदद दे रही है।

यूपी के लोग कह रहे हैं- ‘जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ : पीएम मोदी

इलाज पर खर्च कम हो बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसलिए भाजपा सरकार आयुषमान योजना के तहत पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है। पीएम ने कहा कि ये वो लोग हैं जो किसान को गन्ने की पर्ची के लिए तरसाते थे। पिछली सरकार के समय बहराइच के 75 हजार किसानों को ही सरकारी खरीद का लाभ मिल पाया था। जबकि हमारी सरकार ने बहराइच में दो लाख से अधिक किसानों से खरीद की। ये भाजपा की सरकार है जिसने देश भर में 44 करोड़ गरीबों के जनधन खाते खुलवाए। इन खातों  ताकत देखिये। बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी मदद बिना बिचौलिये सीधे बैंक खाते में पहुंच जाती है। इसका भी विरोधियों ने मजाक उड़ाया था।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भागवताचार्य पर लगा दुष्कर्म का आरोप, छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा

Next Post

जनसभा के मंच से केशव की ललकार, बोले गुंडे-अपराधियों की सूची जरूर बना के रखना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

05/09/2026
CM Yogi personally presented awards to 81 teachers.
उत्तर प्रदेश

सभी 81 शिक्षकों को सीएम योगी ने अपने हाथों से दिया पुरस्कार

05/09/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्कृष्ट योगदान करने वाले, कार्य के प्रति समर्पित 81 शिक्षकों को CM योगी करेंगे पुरस्कृत

05/09/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश यादव

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

05/09/2026
Next Post
keshav maurya

जनसभा के मंच से केशव की ललकार, बोले गुंडे-अपराधियों की सूची जरूर बना के रखना

यह भी पढ़ें

Drowned

यमुना नदी में नहाते समय डूबे मध्य प्रदेश के किशोर का शव बरामद

17/07/2021
jp nadda

योगीराज में आजम-मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी जेल में खेल रहे है गिल्ली-डंडा : जेपी नड्डा

23/02/2022
Got job on the basis of merit, expressed gratitude to CM Yogi

लड़कियों में दिखा चयन पर उत्साह, बोलीं-सीएम योगी की निष्पक्ष नीति से बनीं देश की सिपाही

15/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version