• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर जिले के उत्पाद की होनी चाहिये ग्रेडिंग : सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/01/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश की प्रगति देखकर हर देशवासी खुश है, जबकि दुनिया अचंभित है क्योंकि वर्ष 2017 से पहले यहां निराशा, हताशा और अराजकता का माहौल था। हम वर्ष 2024 में प्रवेश कर चुके हैं। इन पौने सात वर्षों में प्रदेश छठी-सातवीं अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। वहीं प्रदेश सर्वाधिक ग्रोथ रेट और आर्थिक विकास दर के साथ देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह टीमवर्क का ही परिणाम है क्योंकि जब हम सामूहिक रूप से मिलकर कार्य करते हैं तो उसके परिणाम इसी रूप में हम सभी के सामने आते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोकभवन सभागार में आयोजित एमएसएमई के 51 हजार करोड़ मेगा ऋण वितरण समारोह में कही।

इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने प्लेज (PLEDGE) योजना के तहत मथुरा, अमरोहा, सीतापुर और मेरठ के प्लेज पार्कों के निर्माण की पहली किस्त वितरित की। साथ ही सहारनपुर, मुरादाबाद और संभल में ओडीओपी के तीन कॉमन फैसिलिटी सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा कौशाम्बी की सीएफसी टीम को स्वीकृति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में सीएम योगी (CM Yogi) ने ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान के एक दर्जन लाभार्थियों को चेक और टूल किट वितरित किया। वहीं मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को ई रिक्शा की चाबी सौंपी।

वोकल फॉर लोकल अभियान पर सबसे पहले मोहर लगाने वाला राज्य है यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। ऐसे में प्रदेश का हर व्यक्ति, बहन-बेटी, व्यापारी और निवेशक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश देश में निवेश के सबसे अच्छे गंतव्य के रूप में उभकर सामने आया है। जीआईएस-23 में प्रदेश को 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे एक करोड़ 10 लाख से अधिक नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी मिलेगी। अब उन्हे रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा। एमएसएमई ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है।

सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट योजना ने परंपरागत उद्यमियों को नई दिशा दी है, जो पहले हताश और निराश होकर पलायन करने को मजबूर हुआ करते थे क्योंकि उनकी पहले कोई सुनवाई नहीं होती थी। वहीं आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ने प्रदेश को पहचान देने के साथ सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम से जुड़े उद्यमियों को नई दिशा दी है। इससे उनके चेहरे पर मुस्कान आई है। उन्होंने प्रदेश को एक्सपोर्ट प्रदेश के रूप में डेवलप किया है, जिससे हमारा एक्सपोर्ट लगभग तीन गुना बढ़ा है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार के वोकल फॉर लोकल अभियान पर मोहर लगाने वाला पहला राज्य है।

हर जिले के उत्पादन का डाक टिकट हो जारी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमें कॉफी टेबल बुक तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि हर जिले के उत्पादन का डाक टिकट भी जारी होना चाहिये। इसको लेकर प्रयास होने चाहिये क्योंकि यह हमें वैश्विक पहचान दिलाएगा। इतना ही नहीं हर जिले के उत्पाद की ग्रेडिंग भी होनी चाहिए ताकि अच्छे उत्पादन की जानकारी की जा सके। उसे पैकेजिंग और टेक्नोलॉजी से जोड़कर विश्व फलक पर पहचान दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश ही ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और प्लेज पार्क योजना देने वाला पहला राज्य है। इससे प्रदेश में एमएसएमई यूनिट में काफी बढ़ोत्तरी हुई है और आज प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि छोटी पूंजी वालों को भरपूर लोन दें क्योंकि छोटी पूंजी डूबती नहीं है। इससे जहां उनका बिजनेस बढ़ेगा, वहीं छोटी पूंजी वालों में बैंकर्स के प्रति विश्वास बढ़ेगा। इससे प्रदेश खुशहाली की ओर जाएगा।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि बैंकर्स और सरकार की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि प्रदेश का पहले जहां सीडीओ रेश्यो 43 से 44 प्रतिशत था, आज बढ़कर 56 से 57 फ़ीसदी तक पहुंच चुका है। वहीं इसे इस वित्तीय वर्ष में 60 फीसदी और अगले वित्तीय वर्ष में 65 फीसदी तक ले जाने का हमारा लक्ष्य होना चाहिये।

रामोत्सव 2024: योगी का विजन बनाएगा अयोध्या को वैश्विक नगरी

कार्यक्रम में ओडीओपी के तहत महिलाओं और पुरुषों को चेक वितरित किये गये हैं, वह अलग-अलग सेक्टर में काम करना चाहते हैं। ऐसे में उनके विश्वास पर हम सभी को खरा उतरना है। उनके प्रशिक्षण के लिए उचित मंच प्रदान करना है ताकि समाज के हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए। कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह, एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत, केरल से आई थी लखनऊ

Next Post

सीएम योगी ने पिछले साढ़े छह वर्षों में 6,55,684 करोड़ का लोन वितरित कर रचा कीर्तिमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Deepotsav
Main Slider

त्रेता युग की आस्था के पथ पर अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर खादी आश्रम से की खरीदारी

02/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने पिछले साढ़े छह वर्षों में 6,55,684 करोड़ का लोन वितरित कर रचा कीर्तिमान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पशुओं के पोषण का विशेष प्रबंध आवश्यक: सीएम धामी

16/11/2022
Devuthani Ekadashi

पापमोचनी एकादशी पर ऐसे करें पूजा, मिलेगी पापों से मुक्ति

04/04/2024
Skin Tanning

गर्मियों में हो रही है स्किन टैनिंग, घर में मौजूद ये चीजें चुटकियों में करेंगी टैन रिमूव

10/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version