• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव ड्यूटी के दौरान मारे गए हर कर्मचारी के परिवार को मिलेगी नौकरी : योगी

Writer D by Writer D
20/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान शिक्षकों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की ड्यूटी के दौरान अभी तक सिर्फ 3 शिक्षकों जान गंवाने की बात कही तो दूसरी तरफ शिक्षक संघ का कहना है कि हमारे 1600 से ज्यादा शिक्षकों की मौत हुई है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को निर्देश दिया है कि वो राज्य निर्वाचन आयोग से संवाद कर ऐसे हर कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी दिलाएं, जिनकी चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हुई। सीएम योगी ने कहा कि हर एक मौत दुखद है, राज्य सरकार की संवेदना हर नागरिक के साथ है।

CM योगी का ऐलान, कोविड से हुई मौत पर राज्य कर्मचारियों के परिजनों की करेगी मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव ड्यूटी करनेवाले जो भी व्यक्ति कोरोना के कारण दिवंगत हुए हैं, उन्हें चुनाव आयोग की गाइड लाइन में संशोधन कर मुआवजा व नौकरी दिए जाने का निर्देश दिया। सीएम योगी ने कहा कि चूंकि चुनाव आयोग की गाइडलाइन जब जारी हुई थी उस समय कोरोना नहीं था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि इलेक्शन ड्यूटी के कारण जिन कर्मियों को संक्रमण हुआ और बाद में उनकी मौत हुई, उन सभी को नियमानुसार मुआवजा देने के संबंध में चुनाव आयोग से संवाद करें। आपको बता दें कि विपक्ष ने चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षकों की मौत को मुद्दा बना दिया। इस वजह से सरकार हरकत में आ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी का समस्त शैक्षिक जगत भाजपा सरकार द्वारा मृतक शिक्षकों व शिक्षामित्रों के प्रति तिरस्कारपूर्ण रवैये से बेहद आक्रोशित है, भाजपा सरकार मृतकों की संख्या केवल ‘3’ बता रही है, भाजपा सरकार शिक्षक संघ की ‘1621’ मृतकों की सूची को मुआवज़े का मान न देकर मृतकों का अपमान कर रही है।

ग्रामीण परिवारों को CM योगी का तोहफा, चुनाव से पहले उपलब्ध कराएगी आवास

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था, ‘पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते हुए मारे गए 1621 शिक्षकों की उप्र शिक्षक संघ द्वारा जारी लिस्ट को संवेदनहीन यूपी सरकार झूठ कहकर मृत शिक्षकों की संख्या मात्र 3 बता रही है, शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला और अब मृत्यु के बाद सरकार उनका सम्मान भी छीन रही है।’

Tags: cm yogistate election comissionup newsYogi News
Previous Post

CM योगी का ऐलान, कोविड से हुई मौत पर राज्य कर्मचारियों के परिजनों की करेगी मदद

Next Post

प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र, कोरोना पीड़ितों को राहत के लिए दिये सुझाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Laddu Gopal
Main Slider

सावन में लड्डू गोपाल की ऐसे करें सेवा, छोटी भूल पड़ सकती है भारी

06/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Next Post
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखा पत्र, कोरोना पीड़ितों को राहत के लिए दिये सुझाव

यह भी पढ़ें

Mahesh Babu

महेश बाबू को वाइफ नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखी ये प्यारी बात

09/08/2024
bjp

पूर्व विधायक सतीश जतारिया भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित

09/04/2021
rishabh pant

ऋषभ पंत हुए धोखाधड़ी के शिकार, क्रिकेटर ने ही कर दिया 1.6 करोड़ का चूना

24/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version