• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार का हर मसले का एक ही बीज मंत्र है ‘राम नाम सत्य’ कर दो : अखिलेश

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश की सत्ता में पौने चार साल बीत रहे हैं पर जनता की तकलीफें घटने के बजाय बढ़ती गई है।

अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही है। मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। काला बाजारियों और जमाखोरों पर कोई अंकुश नहीं है। कानून व्यवस्था चौपट है। बर्बादी के इन बुरे दिनों में भी भाजपा सरकार को बस दो ही बातें सूझ रही है। ‘राम नाम सत्य‘ करो या फिर ‘जेहाद‘ बोल दो।

उन्होंने कहा कि चाहे कर्ज के बोझ तले दबकर किसान का दम निकल जाए, बेकारी से परेशान नौजवान फांसी पर लटक जाए, बीमारी से किसी की सांसे अटक जाएं, बच्चियां अपनी लाज बचाने को जहर खा लें, मंहगाई की मार से कोई सपरिवार आत्महत्या कर ले-इस सबसे भाजपा सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उनको हर मसले के हल का एक ही बीजमंत्र याद है ‘राम नाम सत्य‘ कर दो।

चीनी कंपनी ने कोविड टीका बाजार में बेचने को तैयार, सरकार से मांगी इजाजत

जो सरकार चारों पहर ‘राम नाम सत्य‘ का जाप करती हो वह किसी के बारे में शुभ सोच ही नहीं सकती है। वैसे भी भाजपा नेतृत्व को विकास के बारे में सोचने, जनहित की योजनाएं लाने और गरीब को राहत पहुंचाने के लिए समय ही नहीं है। इस भाजपा सरकार को अपने वादे भी याद नहीं है। किसानों को फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य देने, आय दुगनी करने, नौजवान को हर वर्ष नौकरियों का थोक तोहफा देने, व्यापारियों की मदद करने, और हरेक के खाते में 15 लाख रूपए भेजने जैसी फरेबी बातें हवा में ही रह गई है।

मुख्यमंत्री जेहादी उन्माद फैलाकर फिर जनता को भटकाने की कोशिश में लग गए हैं। नफरत फैलाकर समाज को बांटने की भाजपा-आरएसएस की पुरानी रणनीति है। रोज नए-नए कड़े कानून अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए ही लाए जा रहे हैं। सख्त बयान तो किसी मर्ज का इलाज नहीं है। वैसे भी कानून कड़ा या नरम नहीं होता है, उसका कैसे प्रयोग होता है, इस पर उसका प्रभावी या अप्रभावी होना निर्भर करता है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

आयुष दवाओं के दूसरे चरण के परीक्षण में मिल रहे बेहतर परिणाम

Next Post

मास्क के अनिवार्य उपयोग और भीड़ एकत्र न हो इसके प्रति लोगों को जागरूक करें : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

28/07/2026
7.1 magnitude earthquake hits Japan
Main Slider

जापान में फिर प्रकृति का कहर! 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट

28/07/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

बारिश से धंसी नंदा की चौकी पुल की सड़क, आशीष चौहान ने किया निरीक्षण

28/07/2026
Commonwealth Games 2026: Sharmila Dhankar wins gold in para athletics
Main Slider

CWG : 20 साल का सूखा हुआ खत्म, शर्मिला ढांकर ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

28/07/2026
Bus carrying Amarnath pilgrims falls into a gorge.
Main Slider

गांदरबल में खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 39 श्रद्धालु घायल

28/07/2026
Next Post
cm yogi

मास्क के अनिवार्य उपयोग और भीड़ एकत्र न हो इसके प्रति लोगों को जागरूक करें : योगी

यह भी पढ़ें

Pickle

बचा हुआ अचार का तेल हैं बड़े काम का, जानें इसका इस्तेमाल

24/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

अमेरिका के परमाणु सुरक्षा पर बड़ा साइबर हमला, हैकर्स ने उड़ाए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़

18/12/2020
Shajar stone

ओडीओपी में शामिल होने के बाद बांदा के शजर पत्थर को मिली नई पहचान

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version