• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर आदमी खुद में उद्यमी है, यह जानने के लिए झिझक तोड़नी होगी : सहगल

Writer D by Writer D
25/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
नवनीत सहगल navneet sehgal

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युवाओं के रोजगार और आर्थिक स्वावलम्बन पर जोर दे रही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अगले साल मार्च तक 20 लाख एमएसएमई इकाइयों को ऋण मुहैया कराएगी। इससे लगभग एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने गुरूवार को अयोध्या के राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कम पूंजी और जोखिम में एमएसएमई सेक्टर में स्थानीय स्तर पर रोजगार की सर्वाधिक संभावना है। उन्होने कहा “ हर आदमी खुद में उद्यमी है। यह जानने के लिए झिझक तोड़नी होगी। यह सोच बदलनी होगी कि कोई काम छोटा होता है। आपके पास आइडिया, प्रशिक्षण और पूंजी होनी चाहिए। सरकार अपनी ओर से कई योजनाओं के जरिए उदार शर्तो पर पूंजी उपलब्ध करा रही है। आपके पास आइडिया होना चाहिए। ये आइडिया ओयो रूम जैसी हो भी सकता है और अपने ओडीओपी के उत्पादों के बारे में भी। अगर आप अपने आइडिया के मुताबिक काम कर ले गए तो लोगों को रोजगार दे सकेंगे।”

यूपी के 125 IAS अफसरों को नए साल में मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर बरार ने पर्यटन के क्षेत्र में रोजी-रोजगार की संभावनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि बुनियादी सुविधाओं के बढ़ने और कोरोना खत्म होने के बाद इस संभावनाओं का और विस्तार होगा। हमारे पास दिखाने को बहुत कुछ है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर अयोध्या को ऐसा बनाएंगे जहाँ हर कोई एक बार जरूर आना चाहे।

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता नई तरह की शैक्षिक क्रांति है। उत्तर प्रदेश इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि लड़की को हुनरमंद जरूर बनाएं। यही उसके जीवन मे काम आएगा।

किसी भी मुल्क की तरक्की के लिए शिक्षा का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी : तंज़ीन फात्मा

इससे पहले कार्यक्रम के शुरुआत में आयोजक जफर सरेशवाला ने कहा कि वित्तीय साक्षरता समय की जरूरत है। खासकर भारत में। यहां तो अच्छे खासे पढ़े लिखे लोग भी वित्तीय रूप से अनपढ़ हैं। डीमेट की संख्या और म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या इसका सबूत है।

कार्यक्रम में हनुमान गढ़ी, अयोध्या के महंत राजू दास, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अजय ठाकुर, यूनियन बैंक के रीजनल मैंनेजर ऋषिकेश मिश्रा व मौलाना कलीम सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Tags: MSMENavneet Sehgalup news
Previous Post

अटल जी चाहे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, वे हमेशा लोकप्रिय रहे : योगी

Next Post

क्रिसमस पार्टी के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स, खूबसूरती को लग जाएंगे चार चंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
christmas makeup

क्रिसमस पार्टी के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स, खूबसूरती को लग जाएंगे चार चंद

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़ Pakistan conspiracy busted

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली सुरंग, पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़

13/01/2021
arrested

गाडी से डेढ लाख रुपये पार करने वाले चोर को पुलिस ने दबोचा

23/10/2021
Farmer dies after being hit by train

तीन सगी बहनों ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, मचा कोहराम

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version