• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब आधार से लिंक होगा हर पेंशन लाभार्थी

Writer D by Writer D
25/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Pension

Pension

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के निर्देश पर सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए लाभार्थियों का डाटा आधार से लिंक कराया जा रहा है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले ही प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए थे।

इसी कड़ी में निराश्रित महिला, वृद्धावस्था पेंशन (Pension) समेत दिव्यांग पेंशन के करीब एक करोड़ लाभार्थियों का डाटा आधार से लिंक कराया जा रहा है। सरकार ने आधार लिंक कराने के लिए 31 अगस्त तक का समय निर्धारित किया है। वहीं, विभाग द्वारा इसकी सीडिंग के लिए अक्टूबर तक का समय तय है।

करीब 60 प्रतिशत तक यह काम पूरा हो गया है, वहीं अक्टूबर के अंत तक सभी लाभार्थियों के आधार लिंक की सीडिंग पूरी कर ली जाएगी। सीडिंग से डुप्लीकेसी को खत्म करने और सही व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा सीडिंग का काम

समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विभाग की ओर से हर तिमाही करीब 56 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और इसे पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी लाभार्थियों का डाटा आधार से लिंक किया जा रहा है। इससे डुप्लीकेसी को भी पूरी तरह से खत्म किया जा सकेगा।

हर महीने मिलेगी 50 हजार रूपए पेंशन, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

डायरेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कुल लाभार्थियों के सापेक्ष 60 प्रतिशत यानी करीब 34 लाख लाभार्थियों की सीडिंग की जा चुकी है। अक्टूबर तक शत-प्रतिशत सीडिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह महिला कल्याण विभाग और दिव्यांग कल्याण विभाग में भी सीडिंग का काम जोर शोर से चल रहा है। महिला कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश की करीब 31 लाख 50 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है।

इनकी सीडिंग का काम लगभग 53 प्रतिशत (यानी 16.50 लाख) तक पूरा हो चुका है। वहीं दिव्यांग कल्याण विभाग के करीब 11 लाख लाभार्थियों की सीडिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। अभी तक 3 लाख 68 हजार से अधिक लाभार्थी सीडिंग की जा चुकी है, जो 33.51 प्रतिशत है।

Tags: e-pensionlucknow enwsPension portal
Previous Post

प्रदेश में हर पुलिसकर्मी का होगा अपना आवास

Next Post

खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए हुई है बायोगैस प्लांट की स्थापना

Writer D

Writer D

Related Posts

Kashi Vishwanath Temple
Main Slider

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

04/05/2026
Electricity Connection
Main Slider

गांव-गांव बिजली, हर घर रोशन : योगी मॉडल की बड़ी सफलता

04/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पीएम मोदी के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक : योगी

04/05/2026
Ganga Expressway
Main Slider

बिना बैंक से कर्ज लिए 42,000 करोड़ रुपये की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना पूरी : सीएम योगी

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
Biogas plant

खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए हुई है बायोगैस प्लांट की स्थापना

यह भी पढ़ें

supreme court

बिना वैध योग्यता के प्रधानाध्यापक की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

10/11/2020
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

23/07/2024
New Zealand team announced for WTC final, captain Williamson returns

WTC final के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, कप्तान विलियमसन की वापसी

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version