• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी और योगी के नेतृत्व में सबकुछ सुरक्षित है : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
05/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके कार्यक्रम को देशभर के विभिन्न मंदिरों से वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मंदिर पर बड़ी स्क्रीन लगाई गयी। यहां मंदिर की महंत देव्या गिरि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पत्रकारों से कहा कि भारत की अपनी सांस्कृतिक परम्परा है। हमारे देश की कुछ संस्कृति है। उस पर काम करते-करते, उसे बचाते हुए आगे ले जाने के लिए लाखों-करोड़ों लोगों ने बलिदान दिए हैं। संतों महात्माओं की देश की सुरक्षा की परम्परा रही है।

जनसमान्य में जागरण करने की, अलग-अलग परम्पराएं हैं। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का भी यह कार्य है कि वे समाज के विभिन्न वर्गों और भारत की संस्कृति को बचाकर रखें। मंदिरों की पवित्रता को कायम रखने में मदद करें। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर काम करना किसी को नकारने की बात नहीं है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों की पवित्रता रखना हम सब राजनीतिक लोगों का काम है। जनसामान्य की सेवा करना, उनके लिए जो आवश्यकता है, वह पूरा होना चाहिए।

मनकामेश्वर मंदिर में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने की पूजा अर्चना

कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि सरदार पटेल पहले ही चले गये। अगर कुछ समय वह और रहे होते तो बहुत पहले ही अनुच्छेद 370 समाप्त हो गया होता। राम मंदिर का निर्माण हो जाता। दुनिया में जयजयकार हो जाता। यह काम वह कर लेते तो हमें करने की क्या आवश्यकता होती। आज पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में जो हिन्दू पलायन कर रहे थे, जिनका उत्पीड़न हो रहा था, आज उन्हें यहां आमंत्रित किया गया। आज उन्हें सम्मान मिला है। देश में अगर शौचालय बन जाता, सबका पक्का मकान बन जाता तो हमारी आवश्यकता क्या थी। संत समाज सुरक्षित रहता, मठ मंदिर सुरक्षित रहते और भव्य मंदिर बन गया होता तो अब जरूरत नहीं रहती। देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबकुछ सुरक्षित है और भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की आराधना की।

Tags: Lucknow Newsswatatradevup news
Previous Post

सीएम योगी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

Next Post

बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
murder

बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

यह भी पढ़ें

attacked

साधु की पीट-पीट कर हत्या, सड़क पर लहूलुहान शव मिलने से मचा हड़कंप

29/06/2021
these amazing stories

ग्रैंड फादर ऑफ बॉलीवुड -पृथ्वीराज कपूर का आज है जन्मदिन

03/11/2020
hemp recovered

अवैध असलहा समेत शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

15/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version