• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आखिरी चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में बवाल, तालाब में फेंकी EVM और VVPT मशीन

Writer D by Writer D
01/06/2024
in Main Slider, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
EVM

EVM-VVPAT Machine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2024 में सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। मतदान की शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसाओं की खबरें सामने आने लगी हैं। हर बार की तरह इस बार भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला किया। कहीं बमबाजी की है, तो कहीं लाठियों का सहारा लिया है। वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी के गुंडों द्वारा धमकाने पर बिफरी भीड़ ने EVM और वीवीपैट मशीनों (VVPAT Machine)  को तलाब के पानी में फेंक दिया। इस बीच, संदेशखाली और भाँगड़ में बम भी चलाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुलतली इलाके में वोटिंग से पहले स्थानीय लोगों ने EVM और वीवीपैट मशीन (VVPAT Machine) को ही तालाब में फेंक दिया। आरोप है कि यहां पर एक मतदान केंद्र (Polling Booth) पर वोटिंग से पहले कथित तौर पर टीएमसी समर्थित दबंगों ने स्थानीय लोगों को वोट डालने से रोका तो नाराज लोगों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को ही तालाब में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों के आगे पेड़ों की शाखाएं फेंककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना कुलतली के मेरीगंज के बूथ नंबर 40 और 41 पर हुई। हालांकि, टीएमसी ने आरोपों को खारिज किया है।

पोलिंग बूथ पर मतदाता ने EVM पटकी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर चुनाव आयोग के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वैकल्पिक ईवीएम से उक्त बूथ पर दोबारा वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं, आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले चरण से आ रहीं हिंसा की खबरें

वोटिंग के मामले में इस बार पश्चिम बंगाल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पहले चरण से पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं। पहले ही चरण की वोटिंग वाले दिन तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया था कि अलीपुरद्वार तुफानगंज-2 ब्लॉक में बरोकोडाली-I ग्राम पंचायत के हरिरहाट क्षेत्र में टीएमसी के अस्थायी पार्टी कार्यालय को बीजेपी समर्थकों ने आग के हवाले कर दिया।

Tags: Kolkata newslok sabha elections phase 7lpk sabha elections 2024National newswesr bengal
Previous Post

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बीच अच्छी खबर, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

Next Post

आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव, आपकी रसोई और जेब पर डालेगा सीधा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
rule change from 1st November

आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव, आपकी रसोई और जेब पर डालेगा सीधा असर

यह भी पढ़ें

deadbody found

विदेशी महिला की संदिग्ध हालत में मौत, अमेरिकी दूतावास को दी जानकारी

28/08/2020
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

फल के पैसे मांगने पर फल विक्रेता को बंधक बनाकर पीटा, मांगा 20 हजार गुंडा टैक्स

12/11/2021
AK Sharma

‘आप मुझे जब भी याद करेंगे, मैं हाजिर हूं’, आगरावासियों से बोले एके शर्मा

27/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version