• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा से शिष्टाचार की उम्मीद करना कल्पना जैसा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सदन की कार्यवाही से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी दल को अपनी बात लोकतांत्रिक ढंग से रखने में कोई बुराई नहीं है। नियमानुसार अगर उन्होंने कोई अनुमति मांगी होगी तो प्रशासन उन्हें जरूर सुविधा मुहैया कराएगा लेकिन समाजवादी पार्टी से यह उम्मीद करना कल्पना जैसी बात ही है, वह नियमों पर चलें ऐसा बहुत कम ही होता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की बात को सदन में रखकर आम जन की संवेदना के साथ जुड़ने का अवसर सदन में प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश का विधान मंडल देश के किसी भी विधानमंडल से सबसे बड़ा विधानमंडल है। स्वाभाविक रूप से लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों पर विश्वास करने वाले सभी नागरिकों को उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही का हिस्सा होना गौरव की बात है।

यहां पर होने वाली सभी चर्चाओं का हिस्सा बन कर सभी 25 करोड़ की आबादी के हितों के लिए डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित कर रही है। विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए सरकार ने काम किया है। उत्तर प्रदेश में अराजकता का कोई जगह नहीं है। इसे बहुत गंभीरता से आगे बढ़ाने का कार्य आगे चल रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कोरोना की महामारी से प्रदेश में लड़ा है। उस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। आज सरकार प्रदेश में 38 करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध कराने में भी सफल रही है। प्रकाशन डोज भी लगभग चार करोड़ पहुंचने जा रहे हैं। प्रदेश के अंदर किसी भी आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम के गठन के साथ ही बेहतरीन प्रशिक्षण और आपदा में भी कम से कम जनधन की हानि हो, इस पर भी सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम: सीएम धामी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बाढ़ और सूखा जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का माध्यम सदन है। सदन को बेहतरीन तरीके से चर्चा करने के लिए हमने तैयारी की है। बैठक में भी हमने कहा है कि हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष के द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का सार्थक जवाब देने का आश्वासन दिया है।

मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य इस मानसून सत्र में भाग लेकर जनता से जुड़े हुए सार्थक मुद्दों पर वह चर्चा करेंगे। प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर व्यापक कार्य योजना बनाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में विधायकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsMonsoon Session
Previous Post

भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम: सीएम धामी

Next Post

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
Sapna Choudhary

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ें

Cough

बारिश में बीमारियों से होगी सुरक्षा, ऐसा रखें अपना आहार

05/09/2025
Sahil Chadha and his wife Promila had an accident, now condition stable

साहिल चड्ढा और उनकी पत्नी प्रोमिला का हुआ था एक्सीडेंट, अब हालत स्थिर

15/05/2021
CM Yogi

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

16/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version