• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KBC में पहली बार एक्सपर्ट की सलाह पड़ी भारी, कंटेस्टेंट हार गया इतनी बड़ी रकम

Writer D by Writer D
16/12/2022
in मनोरंजन
0
KBC

KBC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस सीजन कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में वो देखने को मिला, जो अब तक नहीं देखा गया था. अमिताभ बच्चन के शो पर पहली बार कोई कंटेस्टेंट एक्सपर्ट की वजह से जीती हुई रकम हार गया. हम बात कर रहे हैं दिवित भार्गव की. प्राप्ती शर्मा के बाद कनार्टक से आए दिवित भार्गव को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला था. पर अफसोस भार्गव इस शो से 6 लाख रुपये जीत कर नहीं ले जा सके.

कंटेस्टेंट को एक्सपर्ट की सलाह पड़ी भारी

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में कंटस्टेंट जब भी दुविधा में होते हैं. एक्सपर्ट उनकी मदद के लिये वहां मौजूद रहते हैं. इतने सालों से शो पर कई कंटस्टेंट एक्सपर्ट की मदद से लाखों रुपये जीत कर ले गए हैं. पर पहली ऐसा हुआ, जब कंटेस्टेंट को एक्सपर्ट की सलाह लेना भारी पड़ गया. 10 साल के दिवित भार्गव शो में अच्छा खेल रहे थे. वो नाचते-गाते गेम में आगे बढ़ रहे थे. पर मामला 6,40,000 के सवाल पर आ गया अटक गया.

6,40,000 के प्रश्न का जवाब देने में दिवित भार्गव थोड़े कंफ्यूज नजर आए. इसलिये उन्होंने इसके लिये शो में मौजूद एक्सपर्ट की मदद ली.

सवाल था- किस क्षेत्र में पति-पत्नी की जोड़ी को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है? इस सवाल का जवाब देने के लिये शो पर एक्सपर्ट सृजन पाल सिंह को बुलाया गया था. भार्गव को उम्मीद थी कि वो एक्सपर्ट की मदद से 6 लाख रुपये जीत जाएंगे. पर उनकी उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब सृजन पाल सिंह का बताया हुआ जवाब गलत निकला. इसके बाद भार्गव शो से सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर ले जा सके.

दिल में शहर, नजर में गांव और लक्ष्य मिशन 2024

अमिताभ बच्चन भी हुए शॉक

सृजन पाल सिंह पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्हें वैज्ञानिक और लेखक के तौर पर भी जाना जाता है. इसलिये उनसे गलत जवाब की उम्मीद नहीं की गई थी. यहां तक कि शो खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने ये कहा भी कि उन्होंने पहली बार देखा है, जब किसी एक्सपर्ट ने गलत जवाब दिया है.

ये एपिसोड वाकई सबके लिये काफी सरप्राइजिंग रहा. पर वो कहते हैं ना कि लाइफ में हर चीज पहली बार ही होती है. कौन बनेगा करोड़पति पर वो हुआ, जो किसी ने सोचा नहीं था. बस यही तो गेम है जी.

Tags: kaun banega crorepatikbckbc 14tv gossips
Previous Post

दिल में शहर, नजर में गांव और लक्ष्य मिशन 2024

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 564.1 अरब डॉलर पर

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Next Post
Foreign exchange reserves

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 564.1 अरब डॉलर पर

यह भी पढ़ें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगारों संग आतंकी गिरफ्तार

19/07/2021
श्वेता बहन पिता मैसेज

नेता संजय राउत के बयान पर सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

10/08/2020
corona in up

यूपी में 24 घंटे में मिले कोरोना के 1100 नए केस, अब सिर्फ 4 जिलों में कर्फ्यू

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version