• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे गुणवत्ता मानकों के विपरीत: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
11/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्सप्रेस वे के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये मंगलवार को कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे गुणवत्ता मानकों के विपरीत है और यात्रा के लिए खतरनाक हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने जारी बयान में कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो बार धंस चुका है। इस सड़क के लोकार्पण के बाद ही इसके धंसने की सूचना थी। यहां दुर्घटना भी हो चुकी है। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया है। यही स्थिति बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो या बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे दोनों की गुणवत्ता मानकों के विपरीत है और ये यात्रा के लिए खतरनाक बनी हुई है। इनकी गुणवत्ता और रखरखाव की जांच होनी चाहिए, तभी घोटाले और भ्रष्टाचार की सच्चाई का पता चल पाएगा।

उन्होने कहा कि एक्सप्रेस-वे के घोटाले की कड़ी में भाजपा राज में वृक्षारोपण का घोटाला भी सामने आ रहा है। पिछले वर्ष 31 करोड़ वृक्ष लगाने का सरकारी दावा था। इस वर्ष 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य घोषित है। भाजपा सरकार के छह साल में 132 करोड़ वृक्ष लगाये जाने का दावा है।

सवाल यह है कि इतने पेड़ कहां लगे हैं, कितने क्षेत्रफल में वृक्षारोपण हुआ है। भाजपाई पारदर्शिता की बाते बहुत करते हैं उन्हें यह बताने में क्यों संकोच है कि कहां-कहां कितने पेड़ लगा दिए गए। ये भी बता दें कि उनके शासन काल में कितने पेड़ काटे गए हैं।

‘साइकिल’ से मोह भंग, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav)ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में ही बुनियादी खोट है। इसके परिणाम स्वरूप जनहित में वह एक भी योजना कार्यान्वित नहीं कर पाई है। उसका सारा ध्यान सत्ता में काबिज रहने के लिए चुनाव और योजनाओं में घपला करने पर ही रहता है। भाजपा सरकार के कारनामों की सजा जनता भुगत रही है। आगे चुनाव में इसकी सजा भाजपा भुगतेगी। अब भाजपाराज की आखिरी गिनती शुरू हो गई है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम धामी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, 12 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट

Next Post

सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
Next Post
Central Zonal Council meeting

सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा

यह भी पढ़ें

नई शिक्षा नीति

मैथेमैटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति पर जताई अपनी खुशी

04/08/2020

घायल हुए ‘गनी भाई’, सर्जरी के लिए पहुंचे हैदराबाद, बोले- दुआओं में याद रखना

11/08/2021
Bullet train

यूपी को मिलेगा बुलेट ट्रेन का तोहफा, रेल मंत्री ने बताया प्लान

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version