• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार कर रहे है आईलैश कर्लर, तो पहले जान लें ये बात

Writer D by Writer D
13/12/2024
in फैशन/शैली
0
Eyelash Curler

Eyelash Curler

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत दिखने के लिए आंखों का मेकअप उतना ही अहम होता है जितना कि चेहरे का। आंखों का मेकअप अगर अच्‍छी तरह से किया गया हो तो चेहरे का पूरा लुक बदल जाता है। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आई मेकअप ट्राई करते हैं। आंखों को बेहद ब्यूटीफुल और ड्रामेटिक लुक देने में आईलैश का एक अहम रोल होता है जिनपर आजकल कर्लर (Eyelash Curler) का इस्तेमाल किया जाता हैं। कई बार महिलाएं आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करते समय कुछ आम गलतियां कर बैठती हैं। आईलैश कर्लर (Eyelash Curler) का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

आंखों के हिसाब से कर्लर (Eyelash Curler) चुनकर शुरू करें

हर किसी की पलकें अलग होती हैं, एक व्यक्ति के लिए काम करने वाला कर्लर आपके लिए काम नहीं कर सकता है। यह समझना जरूरी है कि आपकी पलकों को क्या चाहिए, इसलिए कर्लर चुनते समय अपनी आंखों के आकार और लैश की लंबाई को ध्यान में रखें।

हर बार साफ करें

अपने आईलैश कर्लर (Eyelash Curler) को अपनी मेकअप किट में रखने से पहले इसे धोकर साफ कर लें। मेकअप रिमूवर वाइप्स भी आपके आईलैश कर्लर से मस्कारा हटाने का एक बेहतरीन तरीका है। पूरी तरह से सफाई करके इसे सुखाकर ही रखें।

आईलैशेज कर्लर को गर्म करें

कुछ लड़कियां आई लैशेज कर्लर (Eyelash Curler) का इस्तेमाल तो करती हैं लेकिन उन्हें इसे सही तरह इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है, जिससे आंखों का मेकअप सुंदर नहीं दिखता है। वास्तव में कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले इसे ब्लो ड्रायर से हल्का गर्म कर लेना चाहिए। हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं और आंखों की खूबसूरती देखते ही बनती है।

कलर पैड बदलें

कई बार लम्बे समय तक एक ही तरह का कलर पैड का इस्तेमाल करने से आई लैश कर्ल नहीं होते हैं। इसिलए कलर पैड को समय-समय पर बदलते रहें। ऐसे में कलर के साथ मिलने वाले रिप्लेसमेंट पैड का इस्तेमाल भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

ऊपर की ओर कर्ल करना याद रखें

लोग अक्सर अपने आईलैश कर्लर (Eyelash Curler)  को अपनी पलकों पर दबाना और धीरे-धीरे कर्लर को ऊपर उठाना भूल जाते हैं, लेकिन यह एक जरूरी स्टेप कदम है जिसे आपको छोड़ना नहीं चाहिए। यह आपकी लैशेज को कुछ कर्ल और एक इंस्टेंट लैश लिफ्ट देगा, साथ ही उनके कर्ल को लंबे समय तक बनाए रखेगा।

जोर ना लगाएं

बहुत से लोग लैश को कर्ल करते समय बहुत जोर देते हैं। ऐसा करने से आपकी पलकों पर असर पड़ता है। कर्ल का इस्तेमाल कर रही हों तो ध्यान रखें कि उसे हल्के हाथों से ही फोल्ड करें। इससे लैश अच्छी तरह कर्ल भी होंगी साथ ही आपकी पलकों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

रोज यूज करने से बचें

हर रोज आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करने से पलकों पर इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इससे आपकी पलकें पतली होने के साथ-साथ कमजोर भी हो जाती हैं। इसलिए आईलैश कर्लर का इस्तेमाल किसी स्पेशल ओकेजन पर ही करें।

क्लीनिंग है ज़रूरी

आंखों को इंफेक्शन से बचाने के लिए आईलैश कर्लर (Eyelash Curler) को भी समय-समय पर साफ करना जरूरी होता है। ऐसे में आईलैश कर्लर को क्लीन करने के लिए आप मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आईलैश कर्लर लगाने के बाद इसे मेकअप वाइप से पोंछ कर साफ कर दें। वहीं मेकअप वाइप्स की जगह आप किसी साफ कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आईलैश कर्लर में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया को साफ करने के लिए आप ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Tags: achieving long-lasting curl with an eyelash curlerchoosing the right eyelash curlercurling your eyelashes safelyenhance your lashes with an eyelash curlereyelash curler benefitseyelash curler guideeyelash curler techniqueshow to use an eyelash curlerthe ultimate eyelash curling tooltips for perfectly curled lashes
Previous Post

इन चीजों को न होने दें खत्म, घेर लेगी दरिद्रता

Next Post

शुक्रवार को करें ये उपाय, दूर होगी धन की हानि

Writer D

Writer D

Related Posts

Akshaya Tritiya
धर्म

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Pearl
Main Slider

मोती कैसे धारण करें, जानें इस पहनने के फायदे

19/04/2026
Next Post
Maa Lakshmi

शुक्रवार को करें ये उपाय, दूर होगी धन की हानि

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव, बोले – पटरीवाले ही भाजपा को सरकार को लाएंगे सड़क पर

28/10/2020
Rum Plum Cake

क्रिसमस के सेलिब्रेशन में मिठास घोलेगा स्पेशल रम प्लम केक, नोट करें आसान रेसिपी

24/12/2025
Bus

सड़क हादसे मे तीन युवकों की मौत

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version