• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इतने लाख में आई क्रेटा-हैरियर के टक्कर की नई SUV, तगड़े फीचर्स से करेगी मुकाबला

Desk by Desk
16/12/2025
in Tech/Gadgets
0
New MG Hector: 11.99 लाख में आई क्रेटा-हैरियर के टक्कर की नई SUV, तगड़े फीचर्स से करेगी मुकाबला
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एमजी मोटर इंडिया ने भारत में फेसलिफ्टेड MG Hector लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह शुरुआती कीमत कुछ ही गाड़ियों के लिए है, लेकिन कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि कितनी यूनिट्स पर यह लागू होगी. MG Hector को पहली बार भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था और तब से इसमें कई अपडेट मिल चुके हैं. यह अपने सेगमेंट में पैनोरमिक सनरूफ और वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देने वाली पहली कार थी. नए मॉडल में कुछ डिजाइन और फीचर से जुड़े छोटे अपडेट किए गए हैं.

यह Hector का तीसरा फेसलिफ्ट है. सबसे बड़ा अपडेट साल 2023 में आया था, जब इसके बाहर के डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए थे. 2026 का अपडेट में ज्यादा ध्यान सिर्फ डिजाइन से जुड़े बदलावों पर दिया गया है, ताकि सेगमेंट में आने वाली नई और अपडेटेड गाड़ियों से मुकाबला किया जा सके. भारतीय बाजार में हैक्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर और मारुति ग्रैंड विटारा कॉम्पैक्ट SUVs से होता है. SUV के लुक में बदलाव किया गया है.

बाहर से इतनी बदली SUV

सबसे बड़ा बदलाव आगे की तरफ देखने को मिलता है. अब Hector में नया Aura Hex फ्रंट ग्रिल दिया गया है. इसकी शेप पहले जैसी ही है, लेकिन अब इसमें वर्टिकल हेक्सागोनल पैटर्न दिया गया है, जो पहले वाले डायमंड मेश डिजाइन की जगह लेता है. फ्रंट बंपर को भी नया लुक दिया गया है और एयर डैम के आसपास क्रोम फिनिश बदली गई है.

साइड से देखने पर SUV का साइज और शेप पहले जैसा ही है. हालांकि, अलॉय व्हील्स का डिजाइन नया दिया गया है. ये अब भी 18-इंच के ही हैं. पीछे की तरफ नई LED टेल-लाइट्स और बदला हुआ रियर बंपर मिलता है, जबकि बाकी डिजाइन लगभग वही है. MG ने इसमें नया ब्लू कलर ऑप्शन भी जोड़ा है.

केबिन के अंदर वही डिजाइन, लेकिन छोटे अपडेट

केबिन के अंदर लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें 7-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डैशबोर्ड के बीच में 14-इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इस अपडेट में सीटों की अपहोल्स्ट्री, इंटीरियर कलर थीम और इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर में छोटे बदलाव किए गए हैं.

इंजन ऑप्शन वही रहेंगे

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. MG Hector में पहले की तरह 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 141 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी है, जो 167 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है. पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि डीजल इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.

MG Hector फेसलिफ्ट की कीमत

5 सीट वाली MG Hector फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह कीमत बेस Style वेरिएंट के लिए है, जिसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. इसी इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स वाली Savvy Pro वेरिएंट की कीमत ₹18.09 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

सात सीट वाली MG Hector Plus को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसका शुरुआती वेरिएंट Sharp Pro (मैनुअल) ₹17.29 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलता है. वहीं टॉप वेरिएंट Savvy Pro (CVT) की कीमत ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. डीजल इंजन वाले वेरिएंट्स की कीमतें अभी कंपनी ने घोषित नहीं की हैं.

Tags: MG Hector Plus
Previous Post

4 कैमरे वाला Oppo Reno 15c हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स

Next Post

लॉन्च से पहले नई Mahindra XUV 7XO की बुकिंग शुरू, जानें क्या होंगी खूबियां?

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
लॉन्च से पहले नई Mahindra XUV 7XO की बुकिंग शुरू, इस दिन हो रही लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां?

लॉन्च से पहले नई Mahindra XUV 7XO की बुकिंग शुरू, जानें क्या होंगी खूबियां?

यह भी पढ़ें

thieves arrested

लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र से मादक तस्कर गिरफ्तार, दस लाख की स्मैक बरामद

28/09/2020
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आया उबाल, जन लें अपने शहर के भाव

29/05/2021
Secretariat

ऑफिसर डेस्क प्रणाली से सचिवालय के कार्यों को नयी रफ्तार देगी योगी सरकार

20/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version