• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दाग-धब्बे चेहरे से हो जाएंगे उड़न छू, ट्राई करें ये टिप्स

Writer D by Writer D
14/11/2025
in फैशन/शैली
0
scars

scars

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सबसे अधिक पिंपल्स (pimples) की समस्या ऑयली त्वचा (oily skin) वालों को होती है। जिसके कारण उनके चेहरे पर निशान (scars) हो जाते है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपचारों को अपना सकते हैं।

एक खूबसूरत चेहरे पर ज्यादा निखार तब आता है जब उस पर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा न हो। ये ही कारण है कि हर किसी की तमन्ना अपने चेहरे को साफ और बेदाग बनाने की ही होती है। तरह-तरह की दवा या क्रीम से हमारे चेहरे पर हो रहे मुंहासे तो सही हो जाते हैं, लेकिन उसके निशान चेहर पर रह ही जाते हैं और फिर इससे चेहरा काफी खराब लगने लगता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सबसे अधिक पिंपल्स की समस्या ऑयली त्वचा वालों को होती है। जिसके कारण उनके चेहरे पर निशान हो जाते है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपचारों को अपना सकते हैं। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि इससे आपके चेहरे पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए आपको इन्हीं घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं…

त्वचा के लिए बेसन काफी अच्छा माना जाता है। इससे त्वचा की रंगत में भी बदलाव आता है। नुस्खों को बताने वाले कहते हैं कि बेसन को चेहरे पर लगाने से मृत त्वचा हटने के साथ ही कसाव होता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे से मिला ले। इस तरह से एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इसे अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर चेहरे को साफ पानी से वॉश कर लें। इस तरह से हफ्ते में 2 बार करने पर आपको अपने चेहरे पर बदलाव नजर आने लगेगा।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार त्वचा के लिए पपीता भी काफी अच्छा साबित होता है। इसकी मदद से त्वचा के पोर्स छोटे और त्वचा में कसाव आता है। इसके लिए आपको पपीते को काटकर अच्छे से मैश करना होगा। इस तरह से पपीता का एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा साफ भी हो जाएगी।

टमाटर में प्राकृतिक एसिड मौजूद होता है, जो हमारे त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसकी मदद से त्वचा के पोर्स छोटे होते हैं। इसके लिए आपको अपने चेहरे पर करीब 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर टमाटर का रस लगाना होगा। इसके बाद ताजे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार त्वचा के लिए खीरा काफी अच्छा साबित होता है। इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। आप चाहे तो खीरे का पेस्ट या फिर आइस क्यूब बनाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों के नीचे हो रहे काले घेरे को हटाने के लिए भी खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने चेहरे पर खीरे के स्लाइस काटकर लगाना होगा। इसके अलावा खीरे के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा के पोर्स छोटे भी हो जाते हैं।

गर्मियों में ऑयली स्किन का ऐसे रखें खयाल

नींबू में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं। इसकी मदद से त्वचा के पोर्स को टाइट किया जा सकता है। इसके अलावा ये त्वचा को साफ भी करता है। अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट के लिए नींबू के रस को लगाकर रखें, इससे त्वचा पर जमें बैक्टीरिया भी नष्ट जाएंगे। ध्यान रहे, अगर आपकी सेंसटिव त्वचा है तो इसमें पानी जरूर मिलाकर ही अपने चेहरे पर लगाएं।

अंडे बालों के साथ त्वचा के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है। अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं तो आप अंडे की मदद से इसे खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंडे के सफेद भाग का एक पेस्ट बनाकर उसे करीब 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना होगा। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।

Tags: Beauty tipsHow to eliminate facial blemishesHow to improve facehow to reduce dark circleshow to remove blackheadskaise aaega chehare par nikhaarkaise hataen blaikahedskaise karen chehare ke daag-dhabbe khatmkheeratamaatar ka rasTomato juice
Previous Post

इस मिर्च का अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक

Next Post

मेकअप से मोटे चहरे को दिखाएं पतला, रखें इन बातों का ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Kuttu Dosa
Main Slider

इस नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, पुदीने या नारियल की चटनी के साथ उठाएं लुत्फ

21/03/2026
Samosa
खाना-खजाना

ऐसे बनाएं मार्केट जैसा स्वादिष्ट समोसा, चटनी के साथ लें इसके चटखारे

21/03/2026
Gulab Jamun
Main Slider

इस बार मीठे में ट्राई करे गुलाब जामुन कस्टर्ड

21/03/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में मेकअप करने से पहले आज़माएं ये टिप्स, दिनभर बनेगा जस का तस

21/03/2026
Shani Trayodashi
धर्म

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव की बरसेगी कृपा

21/03/2026
Next Post
Makeup

मेकअप से मोटे चहरे को दिखाएं पतला, रखें इन बातों का ध्यान

यह भी पढ़ें

Mohammad Rais

ATS ने आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में था

16/07/2023
इंग्लैंड ने टॉस जीता

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना

20/03/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा को मेडिकल टीम को किया रवाना

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version