• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मछ्ली न बना पाने पर ससुरालवालों ने बहू को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/11/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के सुपौल में बहू को सुसराल वालों ने महज इस बात के लिए मार दिया, क्योंकि वह मछली नहीं बना पाई। हत्या करने के बाद महिला के शव को बोरे में बंद किया, जिसके बाद गांव के पास ही उसे नहर के पास फेंक दिया।

मायके वालों को जब महिला की कोई जानकारी नहीं मिली। तो पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने लोगों की सूचना पर महिला की लाश को बरामद कर लिया। महिला की शिनाख्त के बाद पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

रतनपुरा थाना क्षेत्र के कोसी पूर्वी तटबंध ढांढा गांव के पास कोसी नदी से दो दिन पूर्व बोरे में बंद महिला का शव मिला था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये थे। महिला की शिनाख्त हुई, तो महिला की मौत की गुत्थी भी सुलझ गई।

दूसरी शादी से किया इंकार तो ससुरालवालों ने काट दी विधवा बहू की नाक और जुबान

महिला की शिनाख्त सुनीला देवी पुत्र विशुनदेव पासवान निवासी मटियारी के रूप में की गई। महिला के परिजनों ने कुछ दिन पूर्व ही उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। महिला के शव को देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सुनीला देवी के पिता विशुनदेव पासवान ने पुलिस को बताया कि मार्च 2020 में बेटी की शादी सातनपट्टी पंचायत के ढांढा गांव निवासी अमलेश पासवान के पुत्र शेवेश पासवान के साथ की थी।

दिवाली के बाद जब मायके वाले बेटी से मिलने पहुंचे, तो वह ससुराल में नहीं मिली। सुसराल के लोगों से जब इस बारे में जानकारी की, तो वे लोग मायके वालों को गोलमोल बातों में घुमाने लगे। इसके बाद मायके वालों ने थाना रतनपुर में सुनीला देवी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की।

खुशखबरी : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट की एंट्री

वहीं रविवार को पूर्वी कोसी तटबंध के ढांढा के समीप कोसी नदी में बोरे में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बारे में विशुनदेव को सूचना दी। मायके वालों ने मृतका की शिनाख्त बेटी के रूप में कर ली। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा भी कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बीती रात आरोपी पति शिवेश कुमार और ससुर अमरेश पासवान को छापेमार कार्रवाई कर रतनपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी पति से जब पूछताछ की गई, तो उसने पत्नी की हत्या कर लाश को नदी में फेंकने की बात को स्वीकार किया है। वहीं हत्या का कारण जब पूछा गया, तो उसने बताया कि पत्नी सुनीला देवी मछली नहीं बना पाई थी, बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान सुनीला पति से बहस करने लगी, जिसके चलते पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात में सुनील की मां और पिता ने भी सहयोग किया। थानाध्यक्ष रतनपुरा रणवीर कुमार राउत ने बताया कि तीनों से पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Bihar crime newsbihar newscrime newscrime news in hindiMurder CaseNational news
Previous Post

दूसरी शादी से किया इंकार तो ससुरालवालों ने काट दी विधवा बहू की नाक और जुबान

Next Post

अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Kushal Tandon

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर पोस्ट में लिखी ये खास बात

18/05/2024
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

केजरीवाल को बड़ा झटका, एक्साइज पॉलिसी मामले में कोर्ट ने जारी किया समन

07/02/2024
cm dhami

कैफे में युवक की हत्या मामले को सीएम धामी ने SO को किया सस्पेंड

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version