• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान योजना की होगी गहन जांच, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
25/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में फर्जी राशन कार्ड,आधार और आयुष्मान कार्ड के दुरूपयोगी की शिकायत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। वे संबंधित अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों में राशन कार्डों के पुनः सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश भी जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रमुख सचिव एल.फैनई ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर राशन कार्डों के गहन सत्यापन के आदेश दिए हैं।

शिकायतों में यह आशंका जताई गई है कि कुछ लोगों की ओर से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशन कार्ड बनवाकर आयुष्मान भारत योजना का लाभ लिया जा रहा है। इसके अलावा गैस कनेक्शन सब्सिडी और अन्य सरकारी लाभ योजनाओं के दुरुपयोग के मामले भी सामने आए हैं।

राज्य में पहले भी इस तरह का सत्यापन अभियान चलाया गया था,जिसमें करीब 70 हजार यूनिट्स को संदिग्ध पाया गया था। हालांकि,बाद में यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई थी। अब एक बार फिर से इस अभियान को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि राज्य में वर्तमान में करीब 9,050 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें संचालित हैं, जिनके माध्यम से 23,40,864 राशन कार्डों पर लगभग 94.95 लाख लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत बाहरी राज्यों के हजारों परिवार भी राज्य में राशन का लाभ ले रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार,विभिन्न राज्यों विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार और असम से जुड़े लगभग 20,315 परिवार उत्तराखंड में राशन कार्ड के माध्यम से लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सरकारी अधिकारियों का मानना है कि कई मामलों में राशन कार्ड, आधार और आयुष्मान कार्ड के बीच लिंकिंग में गड़बड़ियों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इन सभी दस्तावेजों की आपसी जांच कर आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए व्यापक सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी है।

Tags: cm dhami
Previous Post

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

Next Post

अब BEO खाएंगे बच्चों के साथ खाना! DM का अनोखा आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
Next Post
DM's new initiative to check the quality of mid-day meal

अब BEO खाएंगे बच्चों के साथ खाना! DM का अनोखा आदेश

यह भी पढ़ें

23 मार्च को शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी होंगे शामिल

22/03/2022
Case Filed

दरोगा विनय कुमार पर रेप का केस दर्ज

28/08/2022
Sonam Kapoor

Coronavirus Vaccination की तलाश कर रही हैं Sonam Kapoor, इस वजह से

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version