• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी रॉ एजेंट गिरफ्तार, नक्शा और एयरगन बरामद

Writer D by Writer D
08/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महाराजगंज
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज। बीती रात भारत नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा कस्बे के एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने छापेमारी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार (arrested) किया है। इनके पास से रा और आईबी के फर्जी आई कार्ड, एक एयर गन और एक मानचित्र बरामद होने की जानकारी मिली है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नही मिल पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नौतनवा पुलिस ने एक स्थानीय गेस्ट हाउस पर छापेमारी की तथा दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उक्त दोनों व्यक्ति की आईडी बनारस की है। एक का नाम परवेज  जबकि दूसरा उसका ड्राइवर बताया जाता है। पुलिस ने इनके पास से एक मानचित्र, एक एयर गन, सुरक्षा एजेंसियों के फर्जी आई कार्ड तथा एक मानचित्र बरामद किया है। कई फर्जी कागजात मिलने से पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस  द्वारा उक्त दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है कि किस मकसद से उक्त दोनों व्यक्ति नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा कस्बे में आकर ठहरे थे। बताया जा रहा था कि आईबी और रा के अधिकारी दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने के लिए दोपहर तक नौतनवा पहुंचने वाले थे।

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर में मंदिर गेट पर सुरक्षा कर्मियों पर हमला मामले में  गिरफ्तार मुर्तजा की क्राइम कुंडली सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार खंगाली जा रही है जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही है। संभव है कि यह गिरफ्तारी भी इसी घटना की एक कड़ी हो।

उल्लेखनीय है कि दशकों से नेपाल बड़े अपराधियों और आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह रहा है और सीमा खुली होने के कारण उन्हें नेपाल सीमा से भारत से आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।  कई दिनों से  नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आने जाने वालों की सख्त चेकिंग की जा रही है।

Tags: crime newsMaharajganj news
Previous Post

अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Next Post

रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश बोले- 2027 में बदलाव होना तय

05/08/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

मानसून उत्तर प्रदेश की ओर सक्रिय, अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र, दलित और समाज विरोधी है सपा, इसका विकास से कोई मतलब नहीं: CM योगी

05/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार सपा ने खो दिया : उप मुख्य्मंत्री

05/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

‘क्या मैं अध्यक्ष की कुर्सी के योग्य हूं?’ हंगामे पर छलका सतीश महाना का दर्द

05/08/2026
Next Post
cylinder explosion

रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो की मौत

यह भी पढ़ें

CS Upadhyay

चाकूओं की पसलियों से गुजारिश तो देखिए :  चंद्रशेखर उपाध्याय

30/05/2022
loot

माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से 61 हजार की लूट

05/11/2022
Saddam Ahmed

अशरफ के साले की तलाश में जुटी STF, 25 हजार का इनाम हुआ घोषित

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version