• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए सुप्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल, लेखकों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
10/12/2020
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Manglesh Dabral

Manglesh Dabral

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार मंगलेश डबराल का गुरुवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहत्तर वर्षीय डबराल का कोरोना से ग्रस्त होने के कारण कल शाम निधन हो गया था ।

उन्हें गत दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था जहां कल शाम सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना ग्रस्त होने के कारण श्री डबराल के अंतिम संस्कार में कम लोगों के भाग लेने की अनुमति थी। लोदी रोड शवदाहगृह में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

डीडीसी 5वें चरण का मतदान जारी, दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद

इस मौके पर कई लेखक पत्रकार और संस्कृति कर्मी मौजूद थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर नायक, विपिन धुलिया और उमाकांत लखेड़ा आदि मौजूद थे।

श्री डबराल के निधन पर सैकड़ों लेखकों और पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी है।

बड़ी खबर : फाइजर बनाएगी साधारण फ्रीज में रखने वाला कोरोना वैक्सीन

सहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने कल अपने शोक संदेश में कहा था कि श्री डबराल एक अच्छे और लोकप्रिय कवि ही नहीं, श्रेष्ठ अनुवादक तथा संगीत और सिनेमा के गहरे पारखी थे। उनके किए अनुवादों से हिंदी पाठक कई विदेशी कवियों को पढ़ और समझ पाए । साहित्य अकादमी को उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा था।

उन्होंने कहा कि श्री डबराल के निधन से भारतीय साहित्य को बड़ी क्षति पहुँची है।

तनातनी – चीन सरकार ने ऑस्ट्रेलियाई शराब पर शुल्क बढ़ाया, तनाव चरम पर

साहित्य अकादेमी, मंगलेश डबराल जी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करती है।

सोलह मई 1948 को उत्तराखंड के टिहरी जिले के काफलपानी गांव में जन्मे श्री डबराल के निधन से सहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। प्रसिद्ध लेखक अशोक वाजपेयी, प्रयाग शुक्ल, मैत्रेयी पुष्पा, असग़र वजाहत, पंकज बिष्ट, मुरली मनोहर प्रसाद सिंह, असद ज़ैदी, विष्णु नागर और रामजी राय ने श्री डबराल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Tags: CoronavirusFamous poet Manglesh Dabral merged in PanchatatvaManglesh Dabral's funeralPoet Manglesh Dabral is no moreRenowned Writer And Poet Manglesh Dabralकोरोना वायरसमंगलेश डबराल का अंतिम संस्कारमंगलेश डबराल का हार्ट अटैक से निधनमंगलेश डबराल पंचतत्व में विलीन
Previous Post

क्या CORONA VIRUS से लड़ने में प्राणायाम कर सकता है मदद?

Next Post

नए संसद भवन की आधारशिला रख रहे पीएम मोदी, सभी सुविधाओं से होगा परिपूर्ण

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Next Post
sansad bhavan

नए संसद भवन की आधारशिला रख रहे पीएम मोदी, सभी सुविधाओं से होगा परिपूर्ण

यह भी पढ़ें

road accident

तेज रफ्तार डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकराई, 60 लोग घायल

30/06/2021
Sushant Sister Shweta Singh Kirti

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता नवरात्रि पर मां को याद कर हुईं इमोशनल

17/10/2020

आज ही के दिन भारत ने खेला था पहला टेस्ट मैच, अपने खेल से कर दिया था सबको दंग

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version