• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपिका पादुकोण पर भड़के फैंस, बोले- एक चुटकी ड्रग्स की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू?

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
दीपिका पादुकोण Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के दौरान कई एक्टर्स का नाम ड्रग से जुड़ता जा रहा है। इस मामले में एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण का नाम ड्रग्स एंगल में आने के बाद बॉलीवुड में खलबली मची हुई है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच ऐसी खबर हैं कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दीपिका पादुकोण को समन भेज सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती की नई व्हाट्सएप चैट का खुलासा किया है। यह चैट दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ की है। इस चैट में रिया चक्रवर्ती और करिश्मा ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। ऐसे में ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी)  ने जांच के सिलसिले में दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक ‘टैलेंट प्रबंधक एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया और पूछताछ की है। बता दें कि चितगोपेकर ‘केडब्ल्यूएएन’ टैलेंट प्रबंधक एजेंसी के सीईओ हैं और करिश्मा प्रकाश इस एजेंसी की कर्मचारी हैं।

इसके बाद से लोग दीपिका को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे हैं। लोग ट्विटर पर दीपिका के मीम्स शेयर करने लगे हैं और उनसे पूछ रहे हैं- ‘माल है क्या”।

पहले ये बताओ, "माल" मिला कि नही..

— PRAKASH AGRAWAL (@PaPrakash71) September 21, 2020

बता दें कि जांच में सामने आया था कि जया साहा के साथ चैट में दीप‍िका पादुकोण ने उनसे पूछा है- ‘माल है क्या’ उनके इस सवाल को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।

एक चुटकी ड्रागस की नशा तुम क्या जानो रमेश बाबू।😃😃#DeepikaPadukone

— omkr (@omkardubey01) September 21, 2020

बता दें कि जया साहा की वॉट्सऐप चैट में इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था। वह सीबीडी ऑयल मांगती हुई दिखी थीं। एनसीबी की जांच में जया के मोबाइल डाटा को रिट्रीव किया गया है।

‘आज तक’ चैनल के मुताबिक श्रद्धा से चैट में जया कहती हैं- जब तुम नीचे आ जाओ तो कॉल करो, मैं नीचे आऊंगी और तुम्हे दे दूंगीं। इसके बाद जया कहती है- हेलो, मैं आज सीबीडी ऑयल भेज रही हूं। इस पर श्रद्धा कपूर कहती हैं- हाय थैंक यू। जया स्माइल में जवाब देती हैं। इसके बाद श्रद्धा कहती हैं सुनो, मैं फिर भी SLB से मिलना चाहती हूं।

जया साहा से सोमवार को एनसीबी की टीम ने दोपहर दो बजे से शाम सवा छह बजे तक पूछताछ की। NCB के डिप्टी डायरेक्टर के पी एस मल्होत्रा ने कहा कि जया से मंगलवार को भी पूछताछ की जाएगी।

एनसीबी ने जया और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को 16 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन एसआईटी के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से दोनों से पूछताछ टाल दी गई थी। श्रुति को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Tags: deepika padukonedrugRiya ChakrabortySushant Singh RajputTrolltwitterट्रोलट्विटरड्रगदीपिका पादुकोणरिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

कोरोना को लेकर घर में घिरे शी जिनपिंग, तो चीनी अरबपति को 18 साल के लिए भेजा जेल

Next Post

ड्रग्स केस पर रवीना टंडन बोलीं- यूजर्स, डीलर्स और सप्लायर्स सभी को सजा दो

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Next Post

ड्रग्स केस पर रवीना टंडन बोलीं- यूजर्स, डीलर्स और सप्लायर्स सभी को सजा दो

यह भी पढ़ें

CWG-2022

CWG के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, मुक़ाबला रोककर खाली कराया स्टेडियम

05/08/2022
LPG cylinder

हाय रे महंगाई! नया गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, अब इतनी देनी होगी सिक्योरिटी

15/06/2022
hina khan

हिना खान के इस प्रिंट साड़ी और बैकलेस ब्लाउज लुक को करें अपने वॉडरोब में एड

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version