• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंगर फरमानी नाज के पिता और भाई ने किया कत्ल, इस वजह से चचेरे भाई को उतरा मौत के घाट

Writer D by Writer D
11/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
Farmani Naz

Farmani Naz

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। सिंगर और यूट्यूबर फरमानी नाज (Singer Farmani Naz) के पिता और भाई समेत चार लोगों को उनके चचेरे भाई की हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि फरमानी के पिता और भाई ने अवैध संबंधों के शक में फरमानी के चचेरे भाई की हत्या कर दी।

दरअसल, बीती 5 अगस्त को रतनपुरी थाना क्षेत्र के गाँव मौहम्मदपुर माफ़ी निवासी सिंगर फरमानी नाज  (Farmani Naz) के चचेरे भाई खुर्शीद की चाकू मारकर बाइक सवार कुछ बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते इस मामले में उस समय पुलिस ने मृतक खुर्शीद के पिता वली मौहम्मद की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। इस घटना के खुलासे को लेकर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा कई टीमों का गठन किया गया था। जिसमें आज इस मामले में सिंगर फरमानी नाज़  (Farmani Naz) के पिता आरिफ़ और भाई फ़रमान के साथ दो अन्य अभियुक्त फरियाद और जाकिर को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल दो चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

एसपी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य आरोपी शाकिर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूछताछ के दौरान फरमान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ खुर्शीद के अवैध संबंध थे, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

हर-हर शंभू गाकर सुर्खियों में आई थीं फरमानी नाज  (Farmani Naz)

बता दें कि पिछले साल सिंगर फरमानी नाज  (Farmani Naz) ने भगवान शिव की स्तुति करने वाला एक भक्ति गीत ‘हर हर शंभू’ गाया था, जिसके बाद उन पर कई तरह के कमेंट किए जाने लगे थे। देवबंद के एक मौलवी ने इसे गैर-इस्लामिक निषिद्ध करार दिया था।

मुस्लिम गायक फरमानी नाज के भाई की निर्मम हत्या, सिंगर के भजन गाने पर हुआ था विवाद

मुजफ्फरनगर की रहने वाली फरमानी नाज  (Farmani Naz) के यूट्यूब पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, उन्होंने कहा था कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता और उन्होंने ‘हर-हर शंभू’ गाकर कोई गलती नहीं की है। सिंगर फरमानी नाज ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 में भी हिस्सा लिया था।

क्या था पूरा मामला

एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 5 अगस्त को मोहम्मदपुर माफी गांव के बाहर शाम को खुर्शीद नाम के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 302 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसओजी सहित तीन टीमों का गठन किया था। तीनों टीमों ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू बरामद कर लिए गए हैं। मृतक फरमानी नाज का चचेरा भाई था।

Tags: crime newsFarmani Nazmujaffarnagar newsup news
Previous Post

आतंकी राशिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड

Next Post

Israel-Hamas War: इस्राइली वायुसेना ने की हमास कमांडर के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक, परिवार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Next Post
Israel-Hamas War

Israel-Hamas War: इस्राइली वायुसेना ने की हमास कमांडर के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक, परिवार की मौत

यह भी पढ़ें

kota iit coaching

JEE और NEET की कोचिंग के गढ़ कोटा में कब तक खुलेंगे कोचिंग इंस्टीट्यूट

20/11/2020
paneer toast

विकेंड पर बनाएं पनीर टोस्ट, बच्चे हो जाएंगे खुश

12/08/2023
A huge fire broke out in a 24-storey building

घर में लगी आग में पूरे परिवार की जलकर मौत, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

21/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version