• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन मकानों में लगी भीषण आग, किसान की जिंदा जला जलकर मौत

Writer D by Writer D
16/12/2025
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Farmer burnt alive in fire and died

Farmer burnt alive in fire and died

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सक्तापुर में मंगलवार सुबह एक गांव में अचानक लगी भीषण आग (Fire) ने देखते ही देखते तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 50 वर्षीय किसान सूरज राठौर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय सूरज राठौर अपने घर में अकेले सो रहे थे, जबकि आसपास के अन्य घरों में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय अचानक एक घर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग (Fire) ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज राठौर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाया। देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया और सूरज राठौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नर्मदानगर पुलिस, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग बुझाने के लिए मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर और संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट से कुल 6 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस भीषण आग में तीनों मकानों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक सूरज राठौर किसान थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। तहसील प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जा सके। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Tags: madhya pradesh news
Previous Post

गायों में फैली कोरोना जैसी बीमारी, इस शहर में लागू हुआ एनिमल लॉकडाउन

Next Post

इन कारों में मिलता है PM 2.5 एयर फिल्टर, साफ रखती हैं अंदर की हवा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
इन 5 बजट कारों में मिलता है PM 2.5 एयर फिल्टर, साफ रखती हैं अंदर की हवा

इन कारों में मिलता है PM 2.5 एयर फिल्टर, साफ रखती हैं अंदर की हवा

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, इन समस्याओं से नायब सिंह को कराया अवगत

06/07/2024
encounter with Poonch security forces

जम्मू-कश्मीरः पुंछ सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

13/12/2020
Hair

बाल होंगे लंबे, घने और मजबूत, जानें तरीका

07/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version